ENG vs NZ T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिसबेन में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी का फैसला किया है। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। इंग्लैंड के लिए ये तो करो या मरो का मैच है।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (w/c), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (wk), केन विलियमसन (c), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट
अभी पढ़ें – ENG vs NZ: जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी, इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दिया इतने रनों का लक्ष्य
न्यूजीलैंड की टीम टॉप पर
न्यूजीलैंड ने 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे दो मैचों में जीत मिली है। पांच अंक के साथ न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप एक में पहले नंबर पर है जबकि इंग्लैंड के तीन मैचों में तीन अंक हैं और वह तीसरे नंबर पर है।
इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिलेगी। कीवी टीम जहां जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी वहीं इंग्लैंड के लिए यह मैच करो या मरो की तरह है। दोनों ही टीमों के बीच अब तक वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले काफी मज़ेदार रहे हैं और दोनों का ही पड़ला भारी नज़र आया है।
ENG vs NZ Head to Head: इंग्लैंड का पड़ला भारी
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच रिकॉर्ड को देखा जाए तो अब तक दोनों टीमों के बीच 22 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें से 13 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं वहीं 8 मैच न्यूजीलैंड ने जीता है और एक मैच बेनतीजा रहा है।
ENG vs NZ in T20 World Cup: टी20 विश्वकप में दोनों टीमें बराबरी पर
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच अब तक 6 बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें से 3 बार इंग्लैंड ने जीत हासिल की है वहीं तीन बार न्यूजीलैंड ने विजय हासिल की है। इस बार देखना होगा की कौन सी टीम जीतकर एक कदम आगे बढ़ती है।
ENG vs NZ Live Streaming: कहां देख सकेंगे लाइव
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे इस मैच को टीवी पर देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स चैनल को खोलना होगा। वहीं इस मैच को मोबाइल या लैपटॉप पर देखने के लिए आपके पास Disney+ hotstar का सब्सक्रीप्शन होना जरूरी है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines