T20 World CUP 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। इस विश्वकप में भारतीय टीम का पहला मैच 23 अक्टूबर 2022 को पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ खेला जाना है। वहीं इसके बाद भारत को लीग स्टेज में 5 और मैच खेलने है। मैच के नज़दीक आते ही भारतीय टीम का प्लेइंग 11 लगभग सेट हो गया है और टीम में किस खिलाड़ी को जगह दी जाएगी वह भी क्लियर होते नज़र आ रहा है।
अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy: कर्नाटक के गेंदबाज का तूफान, महज 3.2 ओवर में चटका डाले 5 विकेट
India Playing 11: ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में इसे मिलेगी जगह
भारतीय टीम का स्कवॉड फाइनल हो गया है जिसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर में केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली रहेंगे। वहीं मिडिल में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या रहेंगे। अगर लोअर ऑर्डर की बात करें तो आईसीसी के मुताबिक दिनेश कार्तिक बेहतरीन फॉर्म में हैं इसीलिए ऋषभ पंत की जगह टीम में कार्तिक को जगह दी जाएगी।
गेंदबाजी में बुमराह की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकती है जगह
भारतीय टीम के लीड गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाहर होने से टीम को बड़ा झटका लगा है। हालांकि उनकी जगह मोहम्मद शमी को जगह दी गई है लेकिन उनका खेलना मुश्किल है क्योंकि टीम के पास पहले से ही भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल है जिनके खेलने का आईसीसी के मुताबिक ज्यादा चांस है। वहीं आईसीसी ने ये भी लिखा है कि जसप्रीत बुमराह की जगह कौन खेलेगा इसका निर्णय काफी मुश्किल होगा और इसमें कांपिटिशन भी देखने को मिल रहा है।
India Predicted Playing 11: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
18 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
38 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines