T20 World Cup 2022: भारत के खिलाफ मैच से पहले बाबर ने भरी हुंकार, दे डाला बड़ा बयान
Edited By Bhoopendra Rai

T20 World Cup 2022 Babar Azam big
Edited By Bhoopendra Rai

T20 World Cup 2022 Babar Azam big
T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड में टी 20 ट्राई सीरीज जीतने के बाद पाकिस्तान टीम का कॉन्फिडेंस लेवल हाई है। शुक्रवार को फाइलन में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर पाकिस्तान गदगद है। टीम के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि ये जीत टी20 वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने वाली है। बाबर आजम ने मोहम्मद नवाज की जमकर तारीफ भी की।
बाबर आजम ने कहा कि ‘जिस तरह से टीम ने खेला उनको सारा श्रेय जाता है। गेंद के साथ हमारी शुरूआत अच्छी हुई थी। डेथ ओवरों में काफी अच्छी बॉलिंग हुई। बल्लेबाजों ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया और मिडिल ऑर्डर ने अपना काम अच्छी तरह से किया।
बाबर आजम ने मोहम्मद नवाज की तारीफ में कहा कि नवाज और हैदर अली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। आप मिडिल ऑर्डर से यही उम्मीद करते हैं। दोनों ही पारियों में विकेट ने उसी तरह का खेल दिखाया। बड़े इवेंट से पहले एक टीम के तौर पर हमारा कॉन्फिडेंस काफी अच्छा है।’
फाइनल मैच में पहले बेटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा था। इस टारगेट को पाकिस्तान ने बेहद रोमांचक तरीके से चेज कर लिया। 5 विकेट से जीत के साथ सीरीज पर भी कब्जा किया।
आपको बता दें कि 16 अक्टूबर से टी 20 वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। पाकिस्तान अपना पहला मैच टीम इंडिया के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: