AFG vs SL: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। ये मैच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 144 रन बनाए।
अभी पढ़ें – 9 छक्के 11 चौके…टीम इंडिया के ओपनर ने ठोका तूफानी शतक…कूट डाले 126 रन, देखें VIDEO
पहले 6 ओवर में नहीं गंवाया कोई भी विकेट
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने पहले 6 ओवर में एक भी विकेट नहीं गंवाया। हालांकि टीम की शुरूआत धीमी रही। 6 ओवर के बाद टीम ने सिर्फ 42 रन ही बनाए थे। जिसके बाद 7वें ओवर में टीम को पहला झटका लगा जब ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद में उसमान गनी और इब्राहिम जारदान ने पारी को संभाला। अंत में कप्ताना मोहम्मद नबी ने भी तूफानी पारी खेली और टीम को इस स्कोर तक ले जाने में मदद की।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (c), वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिता
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्ला गुरबाज (wk), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (c), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी
अफगानिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद समाप्त
श्रीलंका और अफगानिस्तान सुपर 12 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। अफगानिस्तान तो अभी तक एक जीत दर्ज नहीं कर पाई है, दरअसल टीम की किस्मत खराब रही क्योंकि इसके दो मैच तो बारिश में धुल गए। 2 अंकों के साथ टीम सबसे नीचे है। इस टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की गुंजाइश लगभग खत्म हो गई है।
लगातार दो हार के साथ उतर रही श्रीलंका की टीम
श्रीलंका क्रिकेट टीम का कोई मैच बारिश के कारण रद्द नहीं हुआ है, उसने 3 मैच खेले हैं लेकिन 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम अपने चोटिल होते खिलाड़ियों को लेकर परेशान है। आयरलैंड को पहले मैच में हराने के बाद श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया और फिर न्यूजीलैंड से हारी थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
7 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
17 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines