हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC WI vs IRE: आयरलैंड के इस बैटर ने वेस्टइंडीज को दिया सबसे बड़ा जख्म...हमेशा याद रहेगा नाम

विज्ञापन
T20 WC WI vs IRE

T20 WC WI vs IRE: शुक्रवार को टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में बड़ा उलटफेर हुआ है। आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए वेस्टइंडीज को इस वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है। शुक्रवार को हुए मुकाबले में आयरलैंड ने 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सुपर 12 में अपनी जगह का दावा मजबूत कर लिया है। इस हार के साथ ही 2 बार इस वर्ल्ड कप को जीतने वाली वेस्टइंडीज क्वालिफाइंग राउंड में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

अभी पढ़ें – IRE vs WI: ये है West Indies का सबसे बड़ा दुश्मन…आयलैंड का हीरो…जीत के बाद बोला- आज सपना सच हो गया

अंत तक डटे रहे पॉल स्टर्लिंग

वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, लेकिन इस बार ऐसा पहली बार है जब कोई विश्व विजेता टीम मेन राउंड में नहीं पहुंची है। वेस्टइंडीज को हराने में आयरलैंड के ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने अहम भूमिका निभाई। वह अंत तक डटे रहे और 66 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने इस बैटर को आउट करने की हर कोशिश की थी, लेकिन वह नाकाम रहे।

विज्ञापन

वेस्टइंडीज हमेशा याद रखेगी पॉल स्टर्लिंग का नाम

मैच में पहले गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद आयरिश ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने धुंआधार शुरुआत की। उन्होंने खुलकर बल्लेबाजी की और टीम को 11 ओवर में 100 रनों के पार भेज दिया था, हालांकि बाद में वह क्रीज पर थम गए और अंत तक डटे रहे। जब भी वेस्टइंडीज इस वर्ल्ड कप को याद करेगी तब पॉल स्टर्लिंग का चेहरा जरूर उसके सामने होगा, क्योंकि इस बैटर ने वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट से बाहर करके सबसे बड़ा जख्म दिया है।

इन 2 बल्लेबाजों को भी नहीं भूलेगा वेस्टइंडीज

पॉल स्टर्लिंग के अलावा कैप्टन बालबर्नी ने 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा आयरलैंड के लिए लोर्कन टकर ने 45 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – IRE vs WI: टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर फूट-फूट कर रोए Nicholas Pooran, जानिए क्या बोले

https://twitter.com/ICC/status/1583351349491949569?s=20&t=2UU3bOFrP1jVNzYHzoR9cw

विज्ञापन

मैच का हाल

मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को 147 का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में आयरिश टीम ने एक विकेट खोकर 17.3 ओवरों में यह जीत हासिल कर ली।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola