नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप के मुख्य टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार को इंग्लैंड-अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से होगी। ये मैच ऑप्टस स्टेडियम बर्सवुड में खेला जाएगा। हालांकि ओपनिंग मैच से पहले इंग्लैंड की चिंता बढ़ गई है।
इंग्लैंड के सीमर ऑलराउंडर क्रिस वोक्स अफगानिस्तान के खिलाफ टी 20 विश्व कप के ओपनर के लिए संदेह में हैं। वोक्स क्वाड स्टिफनेस से जूझ रहे हैं। उनकी चोट से पावरप्ले और डेथ ओवर्स में इंग्लैंड की चिंता बढ़ सकती है।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: झुके गा नहीं ऑस्ट्रेलिया, डेविड वार्नर की हिंदी सुनकर आ जाएगा मजा, देखें वीडियो
पूरे टूर्नामेंट के लिए फॉर्म में चल रहे सीमर रीस टोपले पहले ही बाहर हो चुके हैं। वोक्स शुक्रवार दोपहर को मैदान पर फिटनेस टेस्ट के लिए दिखाई दिए। इंग्लैंड के मेडिकल एक्सपर्ट की चौकस निगाहों में वोक्स ने वर्कआउट किया। वहीं टॉपले की जगह लेने वाले बाएं हाथ के टायमल मिल्स पैर की अंगुली की चोट से उबरने के बाद मैदान पर रन-अप लिया। वह काफी बेहतर दिखाई दे रहे थे।
वोक्स पर जोखिम नहीं लेना चाहते
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा, “वोक्स पर आप जोखिम नहीं लेना चाहते, लेकिन मुझे लगता है कि वह अच्छा महसूस कर रहा है। वह आज प्रशिक्षण में पूरा हिस्सा लेंगे और उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। “वह स्पष्ट रूप से हमारे लिए एक प्रमुख खिलाड़ी हैं।” वोक्स पावरप्ले के दौरान काफी प्रभावी हैं। उन्होंने कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे T20I में तीन विकेट चटकाए। वह इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ नए गेंदबाज हो सकते हैं। उन्होंने महज 2 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ सातवें T20I में उन्होंने पहले ओवर में बाबर आजम सहित 3 विकेट लिए, जिससे इंग्लैंड को बड़ी जीत मिली।
अभी पढ़ें – टेनिस मॉम सानिया मिर्जा ने बेटे इजहान को सिखाए गुर, बाएं हाथ से खूब लगाए शॉट, देखें वीडियो
हम एक खतरनाक टीम
बटलर ने टॉपले के बारे में कहा, “हम सभी उसके लिए बहुत निराश हैं,” इस साल इंग्लैंड के एक गेंदबाज ने 17 टी 20 में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। बटलर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि इंग्लैंड फेवरेट है तो उन्होंने कहा, “वह ऑस्ट्रेलिया को टैग देना पसंद करते हैं। बटलर ने कहा- “मुझे लगता है कि हम एक खतरनाक टीम हैं जिसके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच जीत सकते हैं और यह टी20 क्रिकेट में बहुत बड़ी बात है। “हम जिस रास्ते पर जाना चाहते हैं, उसके लिए हमारे पास बहुत सारे विकल्प हैं। मुझे टीम पर बहुत भरोसा है।”
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
24 mins agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
51 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 hr agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
2 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
3 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines