हार्दिक-नीतीश चोटिल, अब ये ऑलराउंडर करेगा टीम इंडिया में डेब्यू! आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए स्क्वाड में बदलाव तय

Team India: नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. हार्दिक पांड्या पहले ही चोटिल हैं. ऐसे में अब टीम इंडिया में एक युवा खिलाड़ी को मौका मिल सकता है.

nitish hardik suryansh

टीम में बदलाव तय (Image: Instagram/punjabkingsipl and AI Generated)

Team India: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की T20I सीरीज 26 जून से शुरू होने जा रही है. इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी. इन दोनों महत्वपूर्ण सीरीज से नीतीश कुमार रेड्डी बाहर हो गए हैं. हार्दिक पांड्या पहले ही चोटिल हैं और अब नीतीश भी फिट नहीं हैं. टीम को एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत है और रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 साल के युवा खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे को मौका दिया जा सकता है.

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी हुए चोटिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतीश कुमार रेड्डी को क्वाड्रिसेप्स में चोट आई और इसी वजह से वो आयरलैंड-इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज मिस करेंगे. नीतीश को ठीक होने में 3-4 हफ्ते का समय लगेगा. ऐसे में इन दोनों सीरीज में नीतीश की वापसी का कोई चांस नहीं है. अगर वो फिट नहीं हुए, तो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी मिस कर सकते हैं.

विज्ञापन

कौन लेगा नीतीश कुमार रेड्डी की जगह?

हार्दिक पांड्या चोटिल हैं, इसलिए नीतीश कुमार रेड्डी को T20I और वनडे में प्राथमिकता दी जा रही थी. हालांकि, अब नीतीश भी चोटिल हो गए हैं. टीम को अब एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तलाश है. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के 23 वर्षीय ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भारतीय T20I टीम में शामिल किया जा सकता है. शेडगे ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी और उन्होंने हाल ही में इंडिया A के लिए ट्राई नेशन सीरीज में भी प्रभावित किया था.

ये भी पढ़ें:- ‘सपना पूरा…’, टीम इंडिया की जर्सी पहन भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, VIDEO में कही दिल छू लेने वाली बात!

विज्ञापन

इंडिया A के लिए गेंद-बल्ले से मचाया कोहराम

सूर्यांश शेडगे ने इंडिया A के लिए ट्राई नेशन सीरीज में लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी की. उन्होंने 5 मैचों में 36.75 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए. उन्होंने एक मैच में अर्धशतक भी जड़ा. ट्राई नेशन सीरीज में उन्होंने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए दो विकेट लिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ