वैभव सूर्यवंशी की Team India में एंट्री ने बढ़ाई इन 3 खिलाड़ियों की टेंशन! टीम से हो सकती है छुट्टी

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा हैं. सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म में हैं और कुछ बल्लेबाजों पर खतरा मंडरा रहा है. अगर वो फेल हुए, तो सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल सकता है.

Vaibhav Sooryavanshi Abhishek Sharma

वैभव सूर्यवंशी बढ़ा रहे टेंशन! (Image: Twitter/X and AI Generated)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री हो गई है. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वैभव रवाना हो गए हैं. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में भी वे टीम का हिस्सा रहेंगे. 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दुनिया भर में नाम कमाया है. वैभव का टीम इंडिया में शामिल होना कई खिलाड़ियों की चिंता बढ़ा रहा है. मौजूदा फॉर्म को देखते हुए सूर्यवंशी को लंबे समय तक बाहर नहीं बैठाया जा सकता. अगर कोई बल्लेबाज असफल रहा, तो उसकी जगह सीधे सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है. तीन खिलाड़ियों की जगह मुख्य रूप से खतरे में है.

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे. IPL में उन्होंने CSK के लिए खूब रन बनाए लेकिन वो पहले जैसी फॉर्म में नजर नहीं आ रहे थे. संजू सैमसन अगर आयरलैंड या इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में फेल होते हैं, तो सूर्यवंशी प्लेइंग 11 में उनकी जगह ले सकते हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने पिछले दो साल में भारतीय T20 टीम में अपनी जगह पक्की की है. अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप कुछ खास नहीं रहा था. IPL में भले ही उन्होंने रन बनाए लेकिन अब टीम इंडिया में अपनी जगह बनाए रखने के लिए उन्हें बड़ी पारियां खेलने की जरूरत है. अगर वो लगातार फेल हुए, तो मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को मौका दे सकता है.

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं और इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं. हालांकि, वैभव जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्हें ज्यादा समय बाहर रखना सही नहीं होगा. अगर ईशान किशन का प्रदर्शन आयरलैंड दौरे पर अच्छा नहीं रहता है, तो वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में लाया जा सकता है. संजू को नंबर 3 पर भेजकर सूर्यवंशी से पारी की शुरुआत कराई जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ