IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव के नाम हुआ T20I का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3000 रन पूरे करने के साथ अचीव किया ये माइलस्टोन

Suryakumar Yadav 3000 T20I Runs: सूर्यकुमार यादव ने टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे कर लिए हैं, इसके साथ ही उन्होंने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसको हासिल करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता.

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav World Record Fastest 3000 T20I Runs: भारत के टी-20 इंटरनेशनल कप्तान सूर्यकुमार यादव गेंदों के हिसाब से इस फॉर्मेट में 3000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ये अचीवमेंट शनिवार 31 जनवरी 2026 को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में 63 रनों की तूफानी पारी के दौरान हासिल की.

विज्ञापन

इस बल्लेबाज का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

सूर्यकुमार ने भारत की पारी के 13वें ओवर की 5वीं गेंद पर ये मुकाम हासिल किया, उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन को चौका लगाकर 34 रन बनाए और 3,000 रन का आंकड़ा पार किया. उन्होंने ये मुकाम 1,822 गेंदों में हासिल किया, जो T20I इतिहास में सबसे तेज़ है, उन्होंने यूएई के बल्लेबाज मोहम्मद वसीम को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने ये कारनामा करने के लिए 1,947 गेंदें ली थीं.

विज्ञापन

3000 T20I रन बनाने वाले तीसरे भारतीय

इस अचीवमेंट के साथ 35 साल के सूर्यकुमार यादव टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय भी बन गए हैं, वो रोहित शर्मा (4231 रन) और विराट कोहली (4188 रन) के साथ इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. सूर्या का ये फॉर्म आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी फायदेमंद हो सकता है जिसमें टीम इंडिया टॉफी डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी.

विज्ञापन

T20I में सूर्या के आंकड़े

अपने 104वें टी-20 इंटरनेशनल मैच में खेलते हु सूर्यकुमार यादव ने अब 98 पारियों में 36.95 की औसत और 165.48 के स्ट्राइक रेट से 3,030 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 24 अर्धशतक और 4 शतक शामिल हैं, जिसमें उनका करियर का हाईएस्ट स्कोर 117 रन है.

T20I में सबसे तेज 3,000 रन (गेंदों के हिसाब से)

1,822 सूर्यकुमार यादव*
1,947 मुहम्मद वसीम
2,068 जोस बटलर
2,077 आरोन फिंच
2,113 डेविड वॉर्नर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ