6 मैच, 0 जीत... श्रेयस अय्यर की फूटी किस्मत! कैसा था 6 मैचों के बाद रोहित, धोनी समेत दिग्गज कप्तानों का रिकॉर्ड?

Team India Captaincy Record: श्रेयस अय्यर का टीम इंडिया के कप्तान के रूप में कार्यकाल निराशाजनक तरीके से शुरू हुआ. अब तक 6 मैचों में उन्हें एक भी जीत नहीं मिली है. आइए जानते हैं कि अन्य भारतीय कप्तानों का 6 मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था.

ms dhoni shreyas iyer virat kohli rohit sharma
1 / 6

Team India Captaincy Record: टीम इंडिया के कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर की शुरुआत भूलने लायक रही है. अब तक 6 मैचों में वो भारतीय T20I टीम के कप्तान रहे हैं और उन्हें एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. 5 मैचों में टीम को हार मिली और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. अय्यर से पहले एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई दिग्गज भारत की कप्तानी कर चुके हैं. आइए जानते हैं कि शुरुआती 6 मुकाबलों में इन सभी का रिकॉर्ड कैसा था. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

एमएस धोनी

एमएस धोनी2 / 6

एमएस धोनी को 2007 में भारतीय T20I टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. धोनी ने शुरुआती 6 मैचों में से 3 जीते थे. एक मैच में टीम इंडिया को हार मिली थी और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. धोनी की कप्तानी में एक मैच टाई भी हुआ था. (Image: Instagram/chennaiipl)

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली3 / 6

भारत के T20I कप्तान के रूप में विराट कोहली की शुरुआत शानदार रही. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम को शुरुआती 4 मैचों में जीत मिली और 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. (Image: AI Generated)

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा4 / 6

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय T20I टीम ने शुरुआती 6 में से 5 मैच जीते थे. वह भारत के लिए पहली बार दिसंबर 2017 में कप्तानी करते नजर आए थे और विराट कोहली के बाद उन्हें फुल-टाइम कप्तान बना दिया गया. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या5 / 6

भारतीय T20I टीम के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की शुरुआत बेहतरीन रही. शुरुआती 6 मैचों में से 5 भारतीय टीम ने जीते थे और एक मैच टाई हो गया था. उनके सफर की शुरुआत आयरलैंड को 2-0 से हराकर हुई थी. इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड को भी हराया. (Image: Hardik Pandya Instagram)

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव6 / 6

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा. सूर्या की कप्तानी में भारत ने शुरुआती 6 में से 4 मैच जीते, जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने भारत को तीसरा T20 वर्ल्ड कप भी जिताया. (Image: Instagram/Indiancricketteam)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन