श्रीलंका में चमके भारत के ये 3 युवा खिलाड़ी, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह मिलना लगभग तय!

हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों का सफल समापन हुआ है. भारत ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की. टीम इंडिया के कुछ युवा खिलाड़ियों ने सीरीज में काफी प्रभावित किया है. इनकी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह लगभग पक्की है.

Team India
1 / 6
श्रीलंका में चमके ये युवा खिलाड़ी (Image: Instagram/indiancricketteam)

India tour of New Zealand: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म हो गई है. टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की. भारतीय टीम के लिए श्रीलंका दौरा सफल रहा. टीम दूसरा टेस्ट जीतने के करीब भी थी लेकिन 5वें दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाकर मैच ड्रॉ करा दिया. खैर टीम इंडिया के कुछ युवा खिलाड़ियों ने दोनों टेस्ट मैचों में शानदार परफॉर्म किया. टीम इंडिया अब नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने वाली है. यहां पर श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह मिलना लगभग तय है.

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी

देवदत्त पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी2 / 6

देवदत्त पडिक्कल श्रीलंका दौरे को कभी भूलने वाले नहीं हैं. साईं सुदर्शन इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे. उनकी जगह नंबर-1 पर पडिक्कल को खेलने का मौका मिला. पडिक्कल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अब सुदर्शन की जगह खतरे में डाल दी है. एक तरह से कहा जाए तो पडिक्कल ने नंबर-3 पर अपनी जगह सुरक्षित कर ली है. उन्होंने गॉल और कोलंबो दोनों टेस्ट मैचों में शानदार शतक लगाया. इससे पहले पडिक्कल ने श्रीलंका-11 के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भी शतक जड़ा था. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.  इसके  अलावा वो पहले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे. पडिक्कल की न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में जगह लगभग पक्की है. (Image: Instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

मानव सुथार की शानदार गेंदबाजी

मानव सुथार की शानदार गेंदबाजी3 / 6

मानव सुथार को भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह दी गई थी. बाएं हाथ के युवा स्पिनर को दोनों टेस्ट मैचों में खेलने का मौका मिला. उनके ऊपर सभी की नजरें थीं. सुथार ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को क्रीज पर बिल्कुल भी टिकने का मौका नहीं दिया. सुथार ने 2 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने सौ से ज्यादा ओवर फेंके. गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में सुथार ने 6 विकेट चटकाए थे. उनकी बदौलत ही टीम को शानदार जीत मिली. सुथार ने भी अब टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ जरूर उन्हें टेस्ट टीम में मौका दिया जाएगा. (Image: Instagram/indiancricketteam)

ध्रुव जुरेल ने लगाया शतक

ध्रुव जुरेल ने लगाया शतक4 / 6

ध्रुव जुरेल ने भी अपनी बल्लेबाजी से खूब प्रभावित किया है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाया. इसके अलावा पहली पारी में अर्धशतक भी लगाया. नंबर-7 पर उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी कर टीम को नई जान दी है. जुरेल ने लंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच में 173 रन बनाए. उनका औसत 86.50  का रहा. जुरेल ने भी टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में उनका चयन लगभग पक्का है. (Image: Instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

सोनल दिनुषा ने की गजब की बल्लेबाजी

 सोनल दिनुषा ने की गजब की बल्लेबाजी5 / 6

श्रीलंका की तरफ से सोनल दिनुषा ने दो टेस्ट मैचों में तीन शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. उन्होंने 140.00 की औसत से कुल 420 रन बनाए. सीरीज में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा था. तब लगा था कि टीम दूसरा टेस्ट मैच भी हार जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भारतीय गेंदबाजों का सोनल दिनुषा ने डटकर सामना किया और अपनी टीम को करारी हार से बचा लिया. दिनुषा इस सीरीज को कभी नहीं भूल पाएंगे. (Image: Instagram/officialslc)

WTC में भारत का हाल

WTC में भारत का हाल6 / 6

श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बड़ा फायदा नहीं मिला. टीम इंडिया 51.52 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है. भारत के पास दूसरा टेस्ट जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब टीम इंडिया को WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए आगामी 7 टेस्ट मैच जीतने होंगे. इसके अलावा भारत को अन्य टीमों पर भी निर्भर रहना होगा. (Image: Instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन