RCB को IPL 2026 से पहले लगा जोर का झटका, शुरुआती दो मैचों से बाहर हुआ टीम का सबसे खतरनाक खिलाड़ी!

RCB in Trouble: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है. उनका एक स्टार खिलाड़ी शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गया है. चोट से पूरी तरह रिकवर नहीं होने के कारण वो शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं.

RCB (11)
1 / 6

RCB in Trouble: IPL 2026 की शुरुआत में अब मात्र 10 दिन बाकी हैं. इस बड़े टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. सालों के इंतजार के बाद RCB ने आखिरकार 2025 में IPL का खिताब अपने नाम किया था. उनकी जीत में जोश हेजलवुड का काफी बड़ा किरदार रहा था. अब अगले सीजन की शुरुआत से पहले RCB के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. उनका ये स्टार तेज गेंदबाज शुरुआती मैच मिस कर सकता है.

विज्ञापन

दो मैचों से बाहर हुए जोश हेजलवुड

दो मैचों से बाहर हुए जोश हेजलवुड2 / 6

IPL 2026 की शुरुआत RCB को जोश हेजलवुड के बिना करनी पड़ेगी. चोटिल होने के कारण कई महीनों से हेजलवुड क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, जोश हेजलवुड IPL 2026 के शुरुआती दो मैच नहीं खेलने वाले हैं. अभी वो रिकवरी कर रहे हैं और 28 मार्च तक फिट नहीं हो पाएंगे.

विज्ञापन

हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण हैं बाहर

हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण हैं बाहर3 / 6

जोश हेजलवुड को नवंबर 2025 में एक घरेलू मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी. इसी वजह से वो एशेज सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए. रिकवरी के दौरान उन्हें अकिलीज टेंडन में भी समस्या हुई. हेजलवुड टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा नहीं बन पाए. अब IPL के शुरुआती दो मैच भी वो नहीं खेलेंगे.

किस-किस टीम के खिलाफ नहीं खेलेंगे हेजलवुड?

किस-किस टीम के खिलाफ नहीं खेलेंगे हेजलवुड?4 / 6

IPL 2026 में RCB का पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाएगा. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से 5 अप्रैल को होगा. CSK और SRH जैसी टीमों के खिलाफ RCB को जोश हेजलवुड की कमी खलेगी.

विज्ञापन

जोश हेजलवुड नहीं हुए फिट, तो किसे मिलेगा मौका?

जोश हेजलवुड नहीं हुए फिट, तो किसे मिलेगा मौका?5 / 6

IPL 2026 में अगर जोश हेजलवुड शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए, तो उनकी जगह जैकब डफी को मौका मिल सकता है. पिछले एक साल से वो अच्छी फॉर्म में हैं. इसके अलावा उनके पास नुवान तुषारा के साथ भी उतरने का विकल्प है.

RCB का IPL 2026 के लिए स्क्वाड

RCB का IPL 2026 के लिए स्क्वाड6 / 6

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथल, नुवान थुशारा, रसिक सलाम, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, सात्विक देसवाल, विकी ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन