हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हार्दिक पांड्या के बाद सूर्या भी छोड़ेंगे MI? दो टीमों से मिला कप्तानी का ऑफर! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Hardik Pandya-Suryakumar Yadav: IPL 2026 के फ्लॉप सीजन के बाद मुंबई इंडियंस में कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या के अलावा सूर्यकुमार यादव भी मुंबई इंडियंस को अलविदा कह सकते हैं.

विज्ञापन
सूर्या भी छोड़ेंगे MI? (Image: AI Generated)

Hardik Pandya-Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2026 भूलने लायक रहा. 2020 के बाद MI ने कोई भी ट्रॉफी नहीं जीती है और अब उन्होंने टीम में बड़े-बड़े बदलाव करने का प्लान बना लिया है. कुछ हफ्तों पहले खबर आई थी कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस छोड़ने वाले हैं. अब सूर्यकुमार यादव का भी मुंबई की फ्रेंचाइजी के साथ सफर खत्म हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दो टीमों से कप्तानी का ऑफर मिला है.

सूर्यकुमार यादव का MI से सफर होगा खत्म?

सूर्यकुमार यादव सालों से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और टीम के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. रेवस्पोर्ट्ज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सूर्यकुमार यादव भी टीमों की नजरों में हैं. सूर्या 35 साल के हो गए हैं और उनकी फॉर्म में भी गिरावट आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मुंबई इंडियंस उन्हें बाहर करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है, ऐसे में उनके लिए ट्रेड डील से इनकार नहीं किया जा सकता है. नॉर्थ और ईस्ट की IPL फ्रेंचाइजी सूर्या को अपनी टीम में लाने और कप्तान बनाने के लिए उत्सुक है.’

ये भी पढ़ें:- 11 बॉल में पचास… 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टूट गया 20 साल पुराना कीर्तिमान!

विज्ञापन

हार्दिक-यशस्वी के ट्रेड पर बातचीत जारी!

हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं. रेवस्पोर्ट्ज के मुताबिक, हार्दिक की टीम राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड को लेकर बातचीत कर रही है. उनकी जगह मुंबई इंडियंस में यशस्वी जायसवाल को शामिल करने की चर्चा है. रोहित शर्मा अपने करियर के अंतिम चरण में हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस को एक युवा टॉप ऑर्डर बल्लेबाज की जरूरत है. यह कमी जायसवाल पूरी कर सकते हैं.

रोहित शर्मा खेल सकते हैं अपना आखिरी सीजन

रिपोर्ट में बताया गया है कि IPL 2027 रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस में आखिरी सीजन हो सकता है. अभी यह तय नहीं है कि इसके बाद उनका टीम में क्या किरदार होगा. अगले हफ्ते मुंबई इंडियंस की रिव्यू मीटिंग होने जा रही है, जिसमें मुख्य अधिकारी और कुछ खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे. देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट क्या फैसले लेता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- रिकॉर्डतोड़ शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, फाइनल में 324.14 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से खेली यादगार पारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola