Suryakumar Yadav on Shreyas Iyer Becoming Captain: IPL 2026 के बाद भारत की टी20 टीम में कुछ चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले हैं. सूर्यकुमार यादव अब टीम इंडिया के कप्तान नहीं हैं और उन्हें आयरलैंड एवं इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर भी कर दिया गया है. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. सूर्या ने भारत को कुछ महीनों पहले टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया था. इसके बावजूद उन्हें टीम से हटा दिया गया. अब सूर्या का श्रेयस को कप्तान बनाने पर रिएक्शन सामने आया है.
श्रेयस को कप्तान बनाने पर क्या बोले सूर्या?
श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में IPL में धमाकेदार रहा है और उनकी कप्तानी की खूब तारीफ हुई है. इसी वजह से टीम इंडिया की टी20 जर्सी में उनका कमबैक बतौर कप्तान हुआ है. कई फैंस मान रहे थे कि सूर्यकुमार यादव को यह बात पसंद नहीं आई होगी कि ICC ट्रॉफी जीतने के बावजूद उन्हें कप्तानी से हटाया गया. हालांकि, सूर्या अपने साथी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाए जाने से बेहद खुश नजर आए हैं.
सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर श्रेयस अय्यर को गले लगाते हुए स्टोरी पोस्ट की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं इस बात से खुश हूं कि एक मुंबईकर टी20 टीम की कमान संभालेगा. आपको बहुत सारी बधाई. यह सभी लड़के शानदार हैं और वो जरूर अपने विचारों को सुनेंगे. आप जैसे हैं, वैसे ही बने रहिए. मेरी नजर आप पर बनी हुई है.’
आप नीचे सूर्या की स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाकर क्यों किया गया टीम इंडिया से बाहर? अजीत अगरकर ने बताया चौंकाने वाला कारण
टीम इंडिया का नया T20I स्क्वाड
चयनकर्ताओं ने भारत की टी20 टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. 6 जून को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के अलावा एशियन गेम्स के लिए भी स्क्वाड का ऐलान हुआ. आइए उन सभी स्क्वाड्स पर नजर डालते हैं:
आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.
एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी.
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी की तारीख का हुआ ‘ऐलान’! सिलेक्टर अजीत अगरकर ने दी बड़ी खुशखबरी
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
21 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines