सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाकर क्यों किया गया टीम इंडिया से बाहर? अजीत अगरकर ने बताया चौंकाने वाला कारण

Reason Suryakumar Yadav Dropped: सूर्यकुमार यादव अब टीम इंडिया के टी20 कप्तान नहीं हैं और उन्हें स्क्वाड से बाहर भी कर दिया गया है. अब चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने इसके पीछे का कारण बताया है.

Suryakumar Yadav Ajit Agarkar
1 / 6

Reason Suryakumar Yadav Dropped: सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है और उनकी कप्तानी भी चली गई है. उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया ने 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था. कप्तान के रूप में सूर्या का प्रदर्शन अच्छा था. ऐसे में उन्हें बाहर करना कई सारे फैंस को हैरान कर गया है. अब उनकी जगह श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे. सूर्या को हटाने और श्रेयस को कप्तान बनने के पीछे एक बड़ा कारण है. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए टी20 टीम के ऐलान के बाद सूर्या को हटाने की वजह बताई.

विज्ञापन

इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान

इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान2 / 6

BCCI की हाल ही में मुंबई में बैठक हुई थी, जिसमें सभी चयनकर्ता और सचिव नजर आए थे. इसी बीच 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया गया. श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी हुई और उन्हें सीधे कप्तान नियुक्त कर दिया गया है. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला है.

विज्ञापन

टीम इंडिया का नया T20I स्क्वाड

टीम इंडिया का नया T20I स्क्वाड3 / 6

श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

क्यों सूर्या को किया गया बाहर?

क्यों सूर्या को किया गया बाहर?4 / 6

अजीत अगरकर ने सूर्या को बाहर करने का कारण बताया और कहा, 'यह एक कठिन फैसला था, क्योंकि हमने हाल ही में वर्ल्ड कप जीता है लेकिन वर्ल्ड कप के बाद अमूमन ऐसा होता है. हम आगे बढ़ने के लिए सबसे अच्छा तरीका देखते हैं. उनकी खुद की फॉर्म खराब थी और अगले टी20 वर्ल्ड कप तक की योजना को देखते हुए यह आगे बढ़ने का सबसे अच्छा रास्ता था.'

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर को क्यों बनाया गया कप्तान?

श्रेयस अय्यर को क्यों बनाया गया कप्तान?5 / 6

अजीत अगरकर ने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने का कारण बताया. उन्होंने कहा, 'श्रेयस अय्यर कप्तानी के हकदार हैं. हम सभी ने देखा है कि श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ सालों में क्या कुछ किया है. उन्होंने अलग-अलग टीमों को संभाला है और एक टीम को चैंपियन बनाया. उनका खुद का प्रदर्शन भी बढ़िया रहा है और वो टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड का हिस्सा बनने के भी बेहद करीब थे. मेरे हिसाब से वो सबसे बड़े दावेदार थे.'

सूर्या का कप्तान के रूप में रिकॉर्ड

सूर्या का कप्तान के रूप में रिकॉर्ड6 / 6

सूर्यकुमार यादव ने 52 मैचों में कप्तानी की और 40 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. उनकी कप्तानी में भारत ने सिर्फ 8 मैच हारे और उनका जीत प्रतिशत 80.76 का रहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन