नई दिल्ली: भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के लिए ये साल किसी सपने से कम नहीं रहा है। वे इन दिनों ताबड़तोड़ फॉर्म में हैं और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। सूर्या को कई लोग मिस्टर 360 भी कहते हैं क्योंकि वे हर दिशा में शॉट्स खेलते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अपने खेल के अलावा रोहित शर्मा (Rohit Sharma)और विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ अपने खास रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चाओं में रहते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में उन्होंने दोनों के लिए एक दिल खुश करने वाली बात बोली है।
और पढ़िए – ‘मैं उनकी बराबरी…’ Suryakumar Yadav ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कह दी दिल छू लेने वाली बात
सूर्यकुमार यादव ने इस अंदाज में की विराट रोहित की तारीफ
भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े किर्तिमान अपने नाम किए हैं। जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता है। एक शेर है तो दूसरा खिलाड़ी सवा शेर है। ऐसे में जब सूर्या से इन दोनों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तारीफों के पुल बांध दिए।
और पढ़िए – ‘चयन को सही साबित किया’, चीफ सेलेक्टर शाहिद अफरीदी ने की Sarfaraz Ahmed की विशेष तारीफ
सूर्यकुमार यादव ने पीटीआई से कहा कि ‘मैं वास्तव में बेहद भाग्यशाली हूं जो विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ खेल रहा हूं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गज सितारे हैं। उन्होंने जो कुछ हासिल किया है मैं नहीं जानता कि कभी मैं उसे हासिल कर पाऊंगा या नहीं। हाल में मैंने विराट भाई के साथ कुछ अच्छी साझेदारियां निभाई और मैंने उनके साथ बल्लेबाजी करने का आनंद लिया।’
सूर्यकुमार यादव ने इसके अलावा इस इंटरव्यू में कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वे वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम के लिए जरुर खेलना चाहेंगे। उनके मुताबिक टीम जो काम 100 गेंद में करती है अगर वे 50 गेंद में ही कर देते हैं तो इसमें क्या बुराई है। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलने की भी इच्छा जाहिर की।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
28 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
46 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines