---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL के वो 5 खिलाड़ी जो अपने पहले ही मैच के बाद बन गए सुपरस्टार, क्रिकेट जगत को कर दिया था हैरान

IPL Players Who Turned Superstar Overnight: आईपीएल के इतिहास में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपने पहले ही मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कर क्रिकेट जगत को हैरान किया और रातों-रात सुपरस्टार बन गए हैं. यहां जानिए ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में, जिनका IPL डेब्यू ऐतिहासिक रहा है जिसे फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे.

---विज्ञापन---

IPL Players Who Turned Superstar Overnight: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हमेशा से नए और युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी पहचान बनाने का बड़ा मंच रहा है. 2008 से लेकर अब तक के IPL के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से वर्ल्ड क्रिकेट में पहचान बनाई है. वहीं, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हुए हैं जो अपने ही मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर क्रिकेट जगत को हैरान किया और रातों-रात सुपरस्टार बन गए. आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जिनकी पहली पारी ने ही करोड़ों फैंस के बीच मशहूर कर दिया.

1. ब्रेंडन मैकुलम (2008)

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने 18 अप्रैल 2008 को IPL के पहले ही मैच में बड़ा धमाका किया था. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)के लिए खेलते हुए मैकुलम ने अपने पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 73 गेंदों पर 158 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर सबको चौंका दिया था. अपनी इस पारी में उन्होंने 13 छक्के और 10 चौके जड़े थे. उस एक पारी ने मैकुलम को न सिर्फ IPL, बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार कर दिया.

---विज्ञापन---

माइकल हसी (2008)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी अपने IPL डेब्यू पर शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं. हसी ने IPL 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए डेब्यू किया था और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ अपने पहले ही मैच में 54 गेंदों पर नाबाद 116 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 9 छक्कों और 8 चौके लगाए. उस एक पारी ने उन्हें देश भर में मशहूर कर दिया था.

3. अल्जारी जोसेफ (2016)


वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ का नाम IPL के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है. जोसेफ ने IPL 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू किया था, तो किसी ने नहीं सोचा था कि वह एक ऐसा रिकॉर्ड बनाएंगे जो सालों तक नहीं टूटेगा. उन्होंने अपने पहले ही मैच में सिर्फ 3.4 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट झटके. इसी के साथ उन्होंने सोहेल तनवीर का 11 साल पुराना रिकॉर्ड (6/14) तोड़ दिया था. इस बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें रातों-रात दुनिया का सबसे चर्चित गेंदबाज बना दिया.

---विज्ञापन---

4. वैभव सूर्यवंशी (2025)

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल 23 दिन की उम्र में आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. इस मैच में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली थी. खास बात यह रही कि वैभव ने शार्दुल ठाकुर के खिलाफ अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था. इस मैच में उन्होंने आवेश खान की पहली गेंद पर भी छक्का लगाया. वैभव ने अपनी आक्रमाक बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया था.

5. प्रफुल्ल हिंगे (2026)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने आईपीएल 2026 में डेब्यू करते हुए वो कारनामा कर दिखाया जो आज तक IPL इतिहास में कोई नहीं कर सका था. प्रफुल्ल ने अपने पहले मैच की पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था. विदर्भ के इस गेंदबाज को उस एक ओवर के बाद पूरी दुनिया डेब्यू स्टार के रूप में जानने लगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- करोड़ों के कॉन्ट्रैक्ट के बाद भी मैदान से बाहर, IPL 2026 में बेंच गर्म कर रहे ये 5 खिलाड़ी, लिस्ट में 2 भारती

First published on: May 08, 2026 01:08 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola