Suryakumar Yadav Surpass Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने धमाल मचाया. उन्होंने 84 रन की नाबाद पारी खेल टीम इंडिया को USA के खिलाफ मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला. बाद में गेंदबाजों ने कमाल किया और अमेरिकी टीम को 29 रन से हार थमाई. अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन के चलते कप्तान सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. इसी के साथ उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वो भारत के लिए सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

सूर्यकुमार यादव ने विराट का महारिकॉर्ड किया ध्वस्त

सूर्यकुमार यादव को अपनी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला. ये उनका 17वां POTM था. उन्होंने इसी के साथ विराट कोहली को पछाड़ दिया, जिन्होंने भारत के लिए 125 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलते हुए 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया. सूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कोहली की बराबरी कर ली थी और अब वर्ल्ड कप के पहले मैच किंग को पछाड़ सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में सूर्या नंबर 1 भारतीय बन गए हैं.

---विज्ञापन---

भारत के लिए सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

खिलाड़ी मैच प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
सूर्यकुमार यादव 10517
विराट कोहली 12516
रोहित शर्मा15914
अक्षर पटेल 888
युवराज सिंह 587
जसप्रीत बुमराह 877

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: बाबर आजम ने फिर कटाई नाक, ‘लप्पू सा’ कैच थमाकर पाकिस्तान की कराई बेइज्जती

---विज्ञापन---

सूर्या ने कैसे दिलाई टीम इंडिया को जीत?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का पहला मैच USA के खिलाफ हुआ. अभिषेक शर्मा जल्दी पवेलियन लौट गए. एक मौके पर भारतीय टीम 46 पर 4 विकेट गंवा चुकी थी. कप्तान सूर्यकुमार यादव एक छोर से डटे रहे. उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का पूरी तरह साथ नहीं मिला. उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे.

टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 बना डाले. USA की शुरुआत खराब रही. एक समय मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति ने टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ा दी थी. हालांकि, दोनों के आउट होने के बाद मैच पलट गया. वो 20 ओवर में 132 रन ही बना पाए और टीम इंडिया ने 29 रन से जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को पछाड़कर भारत ने पॉइंट्स टेबल में गाड़ा झंडा, अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव