Suresh Raina & MS Dhoni: एमएस धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है. धोनी को रैना बहुत मानते हैं. दोनों ने टीम इंडिया में साथ में खेला. इसके बाद IPL में कई सालों तक साथ रहे. 15 अगस्त 2020 को धोनी ने इंटरनेशनल करियर से संन्यास की घोषणा की थी. तुरंत ही रैना ने भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया. रैना ने अब खुलासा किया है कि उनके रिटायरमेंट पर धोनी का क्या रिएक्शन था. आइए आपको बताते हैं.
धोनी हो गए थे हैरान
भारतीय समयानुसार शाम 7:29 बजे धोनी ने रिटायरमेंट का ऐलान किया था. धोनी ने कहा कि अब उन्हें रिटायर माना जाए. कुछ मिनटों बाद रैना ने भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी. हाल ही में आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट पर रैना ने शिरकत की. वहां पर उन्होंने कई बड़े सवालों के जवाब दिए. चोपड़ा ने रैना से रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा. साथ ही ये भी बताने को कहा कि धोनी का रिएक्शन क्या था. रैना ने कहा कि उनके संन्यास के फैसले पर धोनी हैरान रह गए थे.
सुरेश रैना ने कहा, “ये खेल है और आप एक खिलाड़ी के रूप में इसे जीते हैं. हम सभी देश के लिए बहुत कुछ करते हैं. सभी के माता-पिता बहुत सी चीजों से डील करते हैं. वो एक ऐसा पल था जब मुझे लगा कि ये सही फैसला है. मेरे साथ सभी चीजें सही भी हो रही थीं. हर कोई अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता है. मेरी उम्र उस वक्त 32 या 33 थी. जब धोनी ने संन्यास लिया तब मैंने भी जाकर कहा कि बस हो गया. धोनी ने मुझसे इतना ही कहा कि ये क्या किया तूने?”
ये भी पढ़ें: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह ने खतरनाक बल्लेबाजी से लूटा मेला, भारतीय चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब
धोनी और रैना का रिश्ता है शानदार
पॉडकास्ट में रैना ने धोनी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. रैना ने कहा कि मुझे ऊपर बल्लेबाजी कराने के लिए धोनी ने अपनी बैटिंग पोजिशन में बदलाव किया था. रैना ने कहा, “मेरे ख्याल से मैं उस दौरान कप्तान और टीम के लिए खेलता था. मेरे कप्तान कहने की वजह भी है. उन्होंने अपनी जगह मुझे बल्लेबाजी क्रम में रखा और ऊपर भेजा. उन्होंने बड़ा समझौता किया. जब दादा कप्तान थे तो माही भाई ऊपर खेला करते थे. बाद में धोनी ने जिम्मेदारी ली. उन्होंने कहा युवी पा ऊपर खेलेंगे और सुरेश तुम वहां पर बैटिंग करोगे और मैं यहां बैठा हूं.”
ये भी पढ़ें: ‘अभिषेक शर्मा को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए’, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का युवा बल्लेबाज को लेकर बड़ा बयान
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
4 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
4 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
6 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
7 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines