हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

सुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना, श्रेयस अय्यर की कप्तानी के बने फैन

Team India: टीम इंडिया मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में अब तक श्रेयस अय्यर बहुत ही शानदार कप्तानी कर रहे हैं. वहीं तिलक वर्मा ने भी अब तक प्रभावित किया है. जिसके कारण ही सुरेश रैना ने दोनों की जमकर तारीफ भी की है.

विज्ञापन
टीम इंडिया के स्टार तिलक वर्मा की सुरेश रैना ने जमकर की तारीफ (Pic Credit- ANI)

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक न्यूजीलैंड में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. इस दौरान टीम इंडिया को कई सवालों के जवाब भी मिले हैं. मैच फिनिशर के रोल में तिलक वर्मा और नमन धीर ने खुद को साबित किया है. वहीं कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर भी लगातार बेहतर होते जा रहे हैं. जिसके कारण ही पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना ने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों से कर दी. वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी से भी रैना फिलहाल बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं.

सुरेश रैना ने तिलक वर्मा को बताया मैच फिनिशर 

टीम इंडिया को तिलक वर्मा के रूप में एक अच्छा मैच फिनिशर मिल गया है. दूसरे टी-20 मुकाबले में तिलक वर्मा ने ही टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. तिलक की तारीफ करते हुए सुरेश रैना ने एएनआई से कहा, ‘इंडिया इस समय बहुत अच्छा कर रही है. उदाहरण के लिए तिलक वर्मा को ही ले लीजिए. जब ​​युवी पा (युवराज सिंह), धोनी भाई (महेंद्र सिंह धोनी) और मैं नंबर 5, 6, 7 और 8 पर बैटिंग करते थे, तो हममें एक खास पैशन था. मुझे लगता है कि तिलक में भी वही क्वालिटी है. वह एक अलग माइंडसेट वाला प्लेयर है और उसने बहुत अच्छा किया है. वह बॉल से भी कंट्रीब्यूट कर रहा है.’  

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया है. खासकर बल्ले के साथ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. सुरेश रैना ने भी रेड्डी की जमकर तारीफ की है. रैना ने रेड्डी की तारीफ करते हुए कहा, ‘नीतीश भी अलग तरह से बैटिंग कर रहे हैं और यह पॉजिटिव सोच देखना अच्छा है. भुवनेश्वर को भी वापसी करते देखना अच्छा लगा.’ आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने अब तक खेले दोनों ही मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है.  

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर की भी रैना ने की तारीफ 

सूर्यकुमार यादव को हटाकर जब श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया. अय्यर को पहले 7 मैचों में जीत ही नहीं मिली थी. लेकिन उसके बाद उन्होंने कमबैक किया है. जिसके कारण ही उन्हें जीत मिल रही है. इस बीच उनकी कप्तानी से खुश होकर रैना ने कहा, ‘श्रेयस अय्यर ने अच्छा किया है, लेकिन जिस तरह से कप्तानी संभाली जा रही है. मुझे लगता है कि मैंने कई सालों बाद इस फॉर्मेट में इस तरह के अप्रोच वाला कप्तान देखा है. वह एक अलग लेगेसी बना रहे हैं और मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं.’  

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम इंडिया के पास बड़ा मौका

विज्ञापन

अय्यर कप्तानी में तो बहुत ही कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन बल्लेबाज के तौर पर उनका प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी अय्यर के बल्ले से बड़ा स्कोर देखने को नहीं मिला है. तीसरे टी-20 मुकाबले में अय्यर ये लंबा इंतजार खत्म करना चाहेंगे. कप्तान बनने के बाद अय्यर ने कुछ अच्छी पारियां भी खेली है. लेकिन वो लगातार रन बनाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला? मिल गया सबसे बड़े सवाल का जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola