---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup 2023 के बीच स्टार खिलाड़ी ने लिया रिटायरमेंट, क्या IPL 2024 में लेंगे हिस्सा?

आईपीएल के एक स्टार खिलाड़ी और इंटरनेशनल क्रिकेट में जलवा दिखाने वाले खतरनाक प्लेयर ने वर्ल्ड कप 2023 के बीच संन्यास का ऐलान कर दिया।

---विज्ञापन---

Sunil Narine Retirement: वर्ल्ड कप 2023 जारी है और उसी बीच एक स्टार खिलाड़ी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। हालांकि, यह खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं था। पर अब सवाल है कि यह स्टार खिलाड़ी अगले साल होने वाली भारतीय टी20 लीग आईपीएल 2024 का हिस्सा होगा या नहीं। अब आपको बताते हैं कि वो खिलाड़ी हैं सुनील नरेन जिन्होंने रविवार 5 नवंबर को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है।

लंबे समय से नहीं खेला इंटरनेशनल क्रिकेट

दरअसल सुनील नरेन लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर भी थे। वह सिर्फ दुनियाभर की टी20 लीग में खेल रहे थे। आईपीएल में भी वह लंबे समय से शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। सुनील नरेन ने 2013 में आखिरी टेस्ट, 2016 में आखिरी वनडे और 2019 में आखिरी टी20 अपनी नेशनल टीम वेस्टइंडीज के लिए खेला था। अब देखना होगा कि आईपीएल में उनका क्या फैसला रहता है। हालांकि, यह कहा जा रहा है कि नरेन टी20 लीग खेलते रहेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IND vs SA: मोहम्मद शमी ने किया कमाल, वर्ल्ड कप में 4 मैच खेलकर ही बन गए भारत के नंबर 1 गेंदबाज

---विज्ञापन---

फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते रहेंगे

सुनील नरेन ने एक लेटर जारी किया और अपने देश वेस्टइंडीज के लिए खेलने पर गर्व जताया। उन्होंने यह भी कहा कि, मेरे करियर के दौरान मेरे पिता और परिवार समेत जिस किसी का भी सपोर्ट रहा सभी को शुक्रिया। उन्होंने 50 ओवर डोमेस्टिक क्रिकेट से भी संन्यास लिया। साथ ही नरेन ने यह बताया कि, वह अपना बिजनेस फ्रेंचाइजी लेवल पर जारी रखेंगे। यानी वह आईपीएल समेत दुनियाभर की टी20 लीग का हिस्सा रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- विराट कोहली के 49वें शतक पर सचिन तेंदुलकर ने किया रिएक्ट, कहा- मुझे 365 दिन लगे…

---विज्ञापन---

सुनील नरेन का करियर रिकॉर्ड

सुनील नरेन के करियर रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 6 टेस्ट, 65 वनडे और 51 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। नरेन के नाम 21 टेस्ट विकेट, 92 वनडे विकेट और 52 टी20 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं। आईपीएल में नरेन 2012 से लगातार खेल रहे हैं। उनके नाम 162 मैचों में 163 विकेट और 1046 रन भी दर्ज हैं। उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए हैं। वह दो बार चैंपियन बनने वाली केकेआर की टीम का भी हिस्सा रहे हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 05, 2023 09:53 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola