IND vs SA: मोहम्मद शमी ने किया कमाल, वर्ल्ड कप में 4 मैच खेलकर ही बन गए भारत के नंबर 1 गेंदबाज

Mohammad Shami, IND vs SA: मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप के शुरुआती 4 मैचों में जगह नहीं बना पाए थे। हार्दिक पांड्या की चोट के बाद उनकी एंट्री हुई थी।

Mohammad Shami Leading Wicket Taker For India World Cup 2023 IND vs SA

Mohammad Shami Leading Wicket Taker For India World Cup 2023 IND vs SA (Image Credit- Twitter)

Mohammad Shami, IND vs SA: भारतीय टीम के स्टार पेसर मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना जलवा जारी रखा है। पिछले तीन मैचों में ही 14 विकेट लेकर कमाल करने वाले इस खतरनाक खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भी अपने पहले ओवर में विकेट से शुरुआत की। इस खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआती चार मुकाबले नहीं खेले थे। पर बांग्लादेश के खिलाफ जब हार्दिक पांड्या चोटिल हुए तब उनकी जगह टीम में बनी।

विज्ञापन

सिर्फ 4 मैच खेलकर ही बुमराह समेत इन गेंदबाजों को छोड़ा पीछे

मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मैच खेला था। उस में उन्होंने पांच विकेट लिए। फिर इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने चार विकेट झटके और श्रीलंका के खिलाफ दोबारा पांच विकेट झटके। इस तरह तीन मैचों में ही उनके 14 विकेट हो गए थे। फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने पहले ऐडेन मारक्रम और फिर रासी वैन दर डूसेन को आउट कर दो विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने एक्स पर पोस्ट करके शमी की शानदार सीम पोजीशन का जिक्र किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 के टॉप विकेट टेकर्स

  1. एडम जैम्पा- 19 विकेट (7 मैच)
  2. दिलशान मधुशंका- 18 विकेट (7 मैच)
  3. मार्को यान्सन- 17 विकेट (8 मैच)
  4. मोहम्मद शमी- 16 विकेट (4 मैच)
  5. शाहीन अफरीदी- 16 विकेट (8 मैच)
  6. शमी का वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन

यह भी पढ़ें:- विराट कोहली के 49वें शतक पर सचिन तेंदुलकर ने किया रिएक्ट, कहा- मुझे 365 दिन लगे…

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 में शमी नंबर 1 भारतीय बॉलर

मोहम्मद शमी ने सिर्फ 4 मैचों में ही इस वर्ल्ड कप में 16 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह के नाम आठ मैचों में 14 विकेट हैं। इस तरह शमी इस टूर्नामेंट में भारत के नंबर 1 गेंदबाज बन गए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा। साथ ही अब वह शाहीन अफरीदी के भी बराबर पहुंच गए हैं। भारत के लिए अगर बात करें तो शमी ने 16, बुमराह ने 14, रवींद्र जडेजा ने 14 और कुलदीप यादव के नाम 12 विकेट हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ