IND vs USA: भारतीय बल्लेबाजों की लापरवाही पर भड़के सुनील गावस्कर, जीत के बावजूद टीम इंडिया को दी वॉर्निंग

Sunil Gavaskar on Team India Batting: भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में अमेरिका को 30 रनों से हराया. हालांकि, सुनील गावस्कर इंडियन बैटर्स के प्रदर्शन से खासा नाखुश दिखाई दिए.

Sunil Gavaskar

Sunil Gavaskar disappointed with Indian batters

Sunil Gavaskar on Team India Batting: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज टीम इंडिया ने जीत के साथ किया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका को हराकर की है. हालांकि, एक समय पर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की हालत बेहद खस्ता थी. टीम ने अपने छह विकेट सिर्फ 77 रनों के स्कोर पर गंवा दिए थे.

विज्ञापन

हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से निकली 84 रनों की पारी ने टीम की लाज बचा दी. यही वजह है कि जीत के बावजूद सुनील गावस्कर ने इंडियन बैटर्स की जमकर क्लास लगाई है. गावस्कर का कहना है कि इस तरह की लापरवाही आगे टीम इंडिया को टूर्नामेंट में भारी पड़ सकती है.

विज्ञापन

बल्लेबाजों पर भड़के गावस्कर

सुनील गावस्कर ने आजतक के शो पर बातचीत करते हुए कहा, “160 रन कोई आसान नहीं थे, लेकिन आखिर में 30 रनों से मिली जीत अच्छी बात है. मगर इस मैच से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है. हां, आपके पास बैटिंग ऑर्डर में गहराई है और आप पर 8 बल्लेबाज मौजूद हैं. हालांकि, अगर उन आठ में से 4 बल्लेबाज शुरुआती 7 से 8 ओवर के अंदर ही आउट हो जाएं, तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. खासतौर पर जब सामने कोई मजबूत या अनुभवी टीम हो.”

विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, “छह ओवर का पावरप्ले होता है, पर इसका मतलब यह नहीं कि आप इस दौरान अपने 4 विकेट खो दें. ऐसा करने से आप खुद को परेशानी में डालने का काम करेंगे.” गावस्कर ने कहा कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में हर टीम अपना बेस्ट प्रदर्शन देने की कोशिश करती है.

स्टार बैटर्स रहे फ्लॉप

अमेरिका के खिलाफ अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. वहीं, ईशान किशन, रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे. हालांकि, कप्तान सूर्या ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 49 गेंदों में 84 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसके बूते टीम इंडिया 161 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ