---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

वॉशिंगटन सुंदर की वापसी पर इस खिलाड़ी को बेंच पर बैठाने की सलाह, पाकिस्तान के खिलाफ बदलेगी भारत की रणनीति?

IND vs PAK ICC T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबले में वॉशिंगटन सुंदर खेलेंगे ये या नहीं, ये बड़ा सवाल बना हुआ है, लेकिन सुनील गावस्कर ने उनको लेकर बैटिंग कर दी है. हलांकि अगर वॉशी प्लेइंग 11 में शामिल होंगे, तो बेंच पर कौन बैठेंगे?

---विज्ञापन---

Sunil Gavaskar On Washington Sundar: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ वॉशिंगटन सुंदर की वापसी हो सकती है, वो इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में चोटिल हो गए थे. हालांकि अगर उन्हें 15 फरवरी को कोलंबों के आर प्रेमादासा स्टेडियम में होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले में मौका दिया जाएगा, तो बेंच पर किसे बैठाया जाएगा? इसको लेकर सुनील गावस्कर ने अहम सलाह दी है.

अर्शदीप के जगह सुंदर को लाने की सलाह

भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि वो रविवार 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले ग्रुप मैच के लिए स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को शामिल करें. सुंदर अभी तक टूर्नामेंट में नहीं खेले हैं, भारत ने पहले 2 मैचों में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को अपने दो स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर चुना था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया को दी चेतावनी, पाकिस्तानी स्पिनर की बॉलिंग एक्शन पर उठ रहे सवाल

कोलंबो में स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद

हालांकि कोलंबो की पिच से स्पिन को मदद मिलने की उम्मीद है, इसलिए गावस्कर ने अर्शदीप सिंह की जगह सुंदर को प्लेइंग 11 में लाकर एक और स्पिनर को खिलाने के विचार का समर्थन किया है. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अब तक दोनों मैचों में 2 विकेट लिए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान मैच से ठीक पहले होगा ओपनिंग सेरेमनी जैसा माहौल, ‘धुरंधर’ फिल्म के आर्टिस्ट की परफॉर्मेंस से सजेगी महफिल

वॉशी की सिफारिश क्यों?

गावस्कर ने ‘आज तक’ पर कहा, ‘मैं यह भी कहूंगा कि अगर पिच स्पिन की मदद कर रही है, तो मैं चाहूंगा कि इंडियन टीम हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह के साथ बॉलिंग की शुरुआत करे, और प्लेइंग 11 में वाशिंगटन सुंदर को शामिल करे. वाशिंगटन सुंदर स्पिन बॉलिंग कर सकते हैं और वह बाएं हाथ का बैट्समैन भी है जो 8वें नंबर पर आकर रन बना सकता है. इसलिए मैं चाहूंगा कि टीम मैनेजमेंट प्लेइंग 11 को फाइनल करने से पहले पिच और कंडीशन को ध्यान से देखे.’

---विज्ञापन---
First published on: Feb 14, 2026 05:16 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वो स्पोर्ट्स की खबरें लिखते हैं. हालांकि उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola