श्रीलंका दौरे से पहले बदल गया टीम इंडिया का कोच, BCCI ने 57 साल के पूर्व क्रिकेटर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

New Fielding Coach: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया का फील्डिंग कोच बदल गया है. टी दिलीप का एक हफ्ते पहले टीम इंडिया से 4 साल लंबा सफर खत्म हो गया था. उनकी जगह अब 57 साल के पूर्व क्रिकेटर को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है.

team india coaching staf (1)

कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव (Image: AI Edited/Generated)

New Fielding Coach: श्रीलंका और भारत के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस बड़ी सीरीज से पहले टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव हुआ है. कुछ दिनों पहले ही टी दिलीप का टीम इंडिया के फील्डिंग कोच के रूप में सफर खत्म हुआ था. अब उनकी जगह असम के 57 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को टीम इंडिया का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है. BCCI ने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण दौरे से पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है.

विज्ञापन

बदल गया टीम इंडिया का फील्डिंग कोच

भारतीय महिला टीम के पूर्व फील्डिंग कोच सुभदीप घोष को अब सीनियर मेंस टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है. टी दिलीप ने 2021 में टीम इंडिया के फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभाली थी और हालिया इंग्लैंड दौरे के साथ उनका 5 साल का कार्यकाल खत्म हो गया. भारतीय टीम को नए कोच की तलाश थी. अब BCCI ने सुभदीप घोष को नया फील्डिंग कोच नियुक्त कर दिया है. वो श्रीलंका दौरे से टीम इंडिया में अहम जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- अर्शदीप सिंह ने शमी-बुमराह नहीं, इस गेंदबाज को बताया अपना फेवरेट, रैंकिंग में नंबर 1 पर रखा

अनुभवी कोच हैं सुभदीप घोष

सुभदीप घोष को कोचिंग का वर्षों का अनुभव है. वह भारतीय महिला टीम के दो साल तक फील्डिंग कोच थे. उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने 2022 का वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप और 2023 का वुमेंस T20 वर्ल्ड कप खेला था. इसके अलावा घोष ने इंडिया A और असम की सीनियर टीम के साथ भी काम किया है. बता दें कि सुभदीप ने असम और रेलवे के लिए घरेलू क्रिकेट खेला. वह 17 फर्स्ट क्लास और 17 लिस्ट A मैचों का हिस्सा रहे.

विज्ञापन

भारत को एक और कोच की तलाश

टी दिलीप के अलावा भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट का कार्यकाल भी खत्म हो गया है. इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में वह आखिरी बार टीम इंडिया के साथ नजर आए थे. बता दें कि रयान को KKR का नया हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रेटेजी नियुक्त किया गया है. भारतीय टीम को डोशेट के जाने के बाद एक नए सहायक कोच की भी जरूरत है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ