Stop clock rule: इंटरनेशनल क्रिकेट में आईसीसी अब एक और नया नियम लेकर आने वाली है। जिसको लेकर आईसीसी ने पूरी तैयारियां कर ली है। इस नियम को आईसीसी इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टी20 सीरीज में लागू करेगी। जी हां हम बात कर रहे है स्टॉप क्लॉक नियम की।
इस नियम का ट्रायल आईसीसी इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज सीरीज में करेगी। इस नियम के तहत गेंदबाजी करने वाली टीम को ओवर समाप्त होने के बाद अगले ओवर की गेंद 60 सेकंड के भीतर डालनी होगी। यानी ओवर समाप्ती के बाद गेंदबाजी टीम को अगला ओवर की शुरुआत 60 सेकंड के अंदर करानी होगी। इस नियम के तहत आईसीसी उस समय को बचाना चाहती है जो ओवर समाप्त होने के बाद लगता है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Auction: इन स्टार गेंदबाजों पर होगी मुंबई इंडियंस की नजर, बॉलिंग डिपार्टमेंट होगा मजबूत!
आईसीसी के महाप्रबंधक वसीम खान ने कहा, “क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में खेल की गति को बढ़ाना तरीका ढूंढा जा रहा है। इसको लेकर साल 2022 में आईसीसी ने एक और नियम लागू किया था जिसके अनुसार निर्धारित समय में ओवर पूरा नहीं करने वाली टीम को 30 गज के दायरे के बाहर महज 4 फिल्डर्स को ही खड़े करने की अनुमति होगी। स्टॉप ट्रायल नियम का ट्रायल खत्म होने के बाद ही इसका आंकलन किया जाएगा कि ये कितना सफल रहा है।”
क्या है Stop clock rule?
स्टॉप क्लॉक नियम को आईसीसी पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में लेकर आ रही है। इसको पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लागू किया जाएगा और इसका ट्रायस होगा। इस नियम के बाद गेंदबाजी टीम को पिछले ओवर के समाप्त होने के बाद अगली 60 सेकंड के अंदर अगले ओवर की शुरुआत करनी होगी। अगर गेंदबाजी करने वाली टीम इस नियम का उल्लंघन करती है तो उस पर 5 रनों का जुर्माना लगेगा। गेंदबाजी करने वाली टीम के 5 रन कम कर दिए जाएंगे।
संबंधित खबरें
6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
44 mins agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
5 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines