हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 ऑक्शन में रहे अनसोल्ड, अब इस स्टार ने PSL डेब्यू में विरोधी टीम के छुड़ाए छक्के

Multan Sultans vs Islamabad United: स्टीव स्मिथ को पिछले साल दिसंबर में तब झटका लगा था, जब वो आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन अब वो पाकिस्तान सुपर लीग में अपना जलवा दिखा रहे हैं. डेब्यू मैच में ही उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया.

विज्ञापन
Steve Smith In PSL

Steve Smith shines On PSL Debut: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने आखिरकार 28 मार्च को मुल्तान सुल्तांस (सियालकोट स्टैलियंस) के साथ पाकिस्तान सुपर लीग में अपना डेब्यू किया. इस महान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने, जो दुनिया भर की कई टी20 फ्रेंचाइजी लीग्स में खेल चुके हैं – जिनमें आईपीएल और बिग बैश लीग शामिल हैं – लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ सीजन के पहले मैच में अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलाने में मदद की.

मुश्किल लक्ष्य का पीछा किया

172 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए, स्टीव स्मिथ ने साहिबजादा फरहान के साथ मिलकर मुल्तान सुल्तांस के लिए पारी की शुरुआत की और 23 गेंदों में 134.78 के स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 1 चौका शामिल रहा. गौरतलब है कि स्मिथ को सियालकोट स्टैलियंस ने डायरेक्ट साइन किया था; ये तब मुमकिन हुआ जब एक नए नियम के तहत फ्रेंचाइजियों को ऑक्शन से बाहर के किसी एक खिलाड़ी को सीधे साइन करने की इजाजत दी गई.

यह भी पढ़ें- ऋतुराज गायकवाड़ ने बताई संजू सैमसन के मन की बात, आखिर CSK ज्वॉइन करने के लिए कप्तान ने कैसे मनाया?

विज्ञापन

आईपीएल 2026 ऑक्शन में रहे अनसोल्ड

इसके अलावा स्टीव स्मिथ मुल्तान सुल्तांस से तब जुड़े जब दिसंबर 2025 में हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की मिनी-ऑक्शन में, टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखने में दिलचस्पी दिखाने के बावजूद, उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. यही वजह है कि उन्होंने पाकिस्तान सुपरलीग से जुड़ने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा की दाईं तरफ मौजूद लड़की कौन है, जो अक्सर IPL मैच में विराट कोहली की पत्नी के साथ आती हैं नजर?

विज्ञापन

IPL में स्मिथ के आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग में पुणे वॉरियर्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं. उन्हें साल 2017 में आरपीएस टीम की कप्तानी करने का भी मौका मिला था. आंकड़ों की बात करें तो स्मिथ ने इस कैश रिच लीग में 103 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 34.51 की औसत और 128.09 की स्ट्राइक रेट से 2485 रन अपने नाम किए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 11 फिफ्टी और 1 सेंचुरी आई थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola