ऋतुराज गायकवाड़ ने बताई संजू सैमसन के मन की बात, आखिर CSK ज्वॉइन करने के लिए कप्तान ने कैसे मनाया?
How Ruturaj Gaikwad Convince Sanju Samson To Join CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इंग्लैंड में संजू सैमसन के साथ हुई एक बातचीत के बारे में बताया, जिसमें उन्होंने सैमसन को सीएसके में शामिल होने के लिए एनकरेज किया था. सैमसन ने जवाब में कहा कि उन्हें सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर CSK में शामिल होने और गायकवाड़ की कप्तानी में खेलने में खुशी होगी.

CSK पॉडकास्ट पर बात करते हुए, गायकवाड़ ने कहा कि उन्होंने सैमसन से 5 बार की चैंपियन टीम में शामिल होने पर विचार करने की गुजारिश की थी, खासकर इसलिए क्योंकि उनकी जड़ें दक्षिण भारत से जुड़ी हैं.
2 / 6गायकवाड़ ने पॉडकास्ट पर अभिनव मुकुंद से कहा, 'मुझे याद है, तकरीबन 2 या 3 साल पहले हमारी बातचीत हुई थी. मुझे लगता है कि हम इंग्लैंड में थे. वो मुझसे पूछ रहे थे कि CSK में चीजें कैसी हैं, सब कुछ कैसे चलता है, और वहां का माहौल कैसा है. मैंने उनसे कहा, 'मुझे लगता है कि एक दक्षिण भारतीय होने के नाते, तुम्हें इस मौके को आजमाना चाहिए. आपको यहां होना चाहिए.'
3 / 6सैमसन यह समझने के इच्छुक थे कि सीएसके एक टीम के तौर पर कैसे काम करती है, और उन्होंने यह भी साफ कर दिया था कि वो टीम की कप्तानी करने के इरादे से शामिल नहीं होंगे. इसके बजाय, उन्होंने कहा कि उन्हें गायकवाड़ की कप्तानी में खेलने में बहुत खुशी होगी.
4 / 6गायकवाड़ ने आगे कहा, 'यही बात मैंने उनसे कही थी, और उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो वो जरूर आना चाहेंगे. दो या तीन साल पहले उन्होंने मुझसे सबसे पहली चीज यही पूछी थी कि वहां मेरे लिए चीजें कैसी हैं, और क्या मैं अगला कप्तान बनूंगा. मैंने उनसे कहा, 'मुझे नहीं पता. मुझे कप्तानी की ज्यादा परवाह नहीं है. मुझे बस हां खेलना पसंद है. मुझे यहां का माहौल पसंद है, यहां की संस्कृति पसंद है, और एक खिलाड़ी के तौर पर भी मैं यहाँ बहुत खुश हूं.'
5 / 6इसके जवाब में संजू ने कहा, 'मैं ऐसी स्थिति में नहीं आना चाहता जहां मैं सिर्फ इसलिए आऊं क्योंकि मैं कप्तान बनना चाहता हूं. मैं तुम्हारी कप्तानी में खेलना चाहता हूं. ये तुम्हारी टीम है, ये तुम्हारी फ्रेंचाइजी है, और मैं यहां सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर रहकर ही खुश हूं. लेकिन जब भी मुझे मौका मिलेगा, मैं जरूर आना चाहूंगा.'
6 / 6ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले ये भी बताया है कि वो संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स इस सीजन का अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी.