अनुष्का शर्मा की दाईं तरफ मौजूद लड़की कौन है, जो अक्सर IPL मैच में विराट कोहली की पत्नी के साथ आती हैं नजर?

Who is Malvika Nayak sitting next to Anushka Sharma: आईपीएल हो या इंटरनेशनल मुकाबले, अनुष्का शर्मा अक्सर स्टेडियम में विराट कोहली के लिए चियर करते हुए नजर आती है. ये नजारा कैमरापर्सन और क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आता है.हजारों दर्शकों और टीवी पर मौजूद करोड़ों टीवी फैंस के सामने किंग कोहली भी इसके जवाब में फ्लाइंग किस देने में जरा भी झिझक महसूस नहीं करते. हालांकि इस दौरान अनुष्का स्टैंड्स में अकेले नहीं होतीं.

Malvika Nayak Anushka Sharma
1 / 6
Malvika Nayak Anushka Sharma

आपने गौर किया होगा कि आमतौर पर अनुष्का शर्मा के साथ स्टेडियम में एक महिला नजर आती हैं. आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में वो विराट कोहली की वाइफ के दाएं तरफ बैठी थीं, उन्होंने मरून ड्रेस पहन रखी थी.

विज्ञापन

2 / 6

क्रिकेट फैंस का ध्यान अक्सर इस महिला की तरफ चला जाता है, और उनके मन में ये सवाल उठता है कि आखिर ये हैं कौन? तो आइए आज हम इस राज़ से पर्दा उठा देते हैं और उनकी पूरी डिटेल्स आपसे शेयर करते हैं.

विज्ञापन

3 / 6

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो महिला अनुष्का शर्मा के बलग में बैठी नजर आती हैं, उनका नाम मालविका नायक है, और वो विराट कोहली की पत्नी की अच्छी दोस्त हैं. वो अनुष्का शर्मा के साथ स्टेडियम में तब से नजर आ रही हैं, तब बॉलीवुड एक्ट्रेस और किंग कोहली की शादी भी नहीं हुई थी.

4 / 6

मालविका क्रिकेट या बॉलीवुड से जुड़ी पर्सनालिटी नहीं हैं, उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन से एमबीए किया है. मौजूदा वक्त में वो एक निजी कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट और पार्टनरशिप का काम संभालती हैं.

विज्ञापन

5 / 6

पर्सनल लाइफ की बात करें तो मालविका नाइक की शादी निखिल सोसाले से हुई है, जो डियाजियो इंडिया में मार्केटिंग और रेवेन्यू (RCB) के हेड के तौर पर काम करते हैं. ये कनेक्शन भी बताता है कि मालविका अक्सर बैंगलोर फ्रेंचाइजी के मैचों में अनुष्का के साथ क्यों नजर आती हैं.

6 / 6

सिर्फ स्टैंड्स में ही नहीं अनुष्का शर्मा और मालविका नाइक अक्सर स्टेडियम के बाहर भी साथ नजर आते हैं. सोशल मीडिया की बात करें तो मालविका ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइनल @malavika.nayak को प्राइवेट कर रखा है, उन्हें विराट-अनुष्का के अलावा, युजवेंद्र चहल और साक्षी सिंह धोनी फॉलो करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन