Steve Smith Becomes Captain: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 17 जनवरी से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। आगामी सीरीज के लिए कंगारू टीम ने अपनी 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्कॉट बोलैंड और मैट रेनशॉ की टीम में वापसी हुई है। टीम का ऐलान करते हुए मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को प्लेइंग इलेवन में जरूर जगह मिलेगी। इसका मतलब है कि वह टीम में चार नंबर पर खेलते हुए नजर आएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि ग्रीन नंबर चार पर ही क्यों खेलेंगे? तो बेली ने साफ किया है कि शेफील्ड शील्ड में चार नंबर पर खेलते हुए उनका शानदार प्रदर्शन है। इसका मतलब कहीं न कहीं उनके दिमाग में ग्रीन को चार नंबर पर खिलाने की योजना है।
अगर ग्रीन मध्यक्रम में उतरते हैं तो स्मिथ के बतौर ओपनर खेलने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। बेली ने आगे कहा कि एडिलेड टेस्ट में कैमरून ग्रीन अंतिम एकादश में नजर आएंगे। इसमें स्कॉट बोलैंड और मैथ्यू रेनशॉ के भी शामिल होने की उम्मीद जताई है। आगामी सीरीज के लिए हमने एक ऐसी टीम चुनी है जिसके बारे में हमारा मानना है कि इसमें देश के सर्वश्रेष्ठ छह बल्लेबाज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- IND Vs AFG: भारत की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ किन गेंदबाजों ने टी20 में चटकाए हैं सर्वाधिक विकेट?
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जरूर रेनशॉ को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन बेहद कम उम्मीद है कि उन्हें उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ के रहते टीम में जगह मिले। रेनशॉ ने मार्कस हैरिस और कैमरून बैनक्रॉफ्ट को पछाड़ते हुए टीम में जगह बनाई है।
टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड:
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क।
स्मिथ वनडे फॉर्मेट में बने कप्तान:
टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का आगाज होगा। वनडे सीरीज के लिए स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा हेड को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। वनडे सीरीज से वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कमिंस के साथ-साथ हेजलवुड, मिचेल मार्श और मिचेल स्टार्क को आराम दिया गया है। इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस की टीम में वापसी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम:
स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड (उप-कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, झाय रिचर्डसन, मैट शॉर्ट और एडम जंपा।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
11 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines