Eric Simons to England Team: IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में कुछ बड़े बदलाव हो रहे हैं. स्टीफन फ्लेमिंग के बाद माइकल हसी और एरिक सिमंस की भी कोचिंग स्टाफ से विदाई हो गई है. फ्लेमिंग CSK को अलविदा कहने के बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच बन गए थे. अब खबर सामने आ रही है कि CSK के एक और पूर्व कोच को इंग्लैंड टेस्ट टीम में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड जल्द ही आधिकारिक रूप से ऐलान कर सकता है.
इंग्लैंड टेस्ट टीम में एक और पूर्व CSK कोच की एंट्री
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद अब CSK के पूर्व गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस की इंग्लैंड टेस्ट टीम में एंट्री हो सकती है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में एक नए अध्याय की शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है. इसी वजह से इंग्लैंड ने टेस्ट और सीमित ओवरों के क्रिकेट में अलग-अलग हेड कोच नियुक्त किए हैं. फ्लेमिंग टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे. रिपोर्ट में बताया गया है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड जल्द ही एरिक सिमंस को गेंदबाजी कोच नियुक्त करने वाला है. इसके अलावा नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट भी सामने आएगी.
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, रणजी मैच के दौरान चोटिल हुए साई सुदर्शन
कैसा रहा है एरिक सिमंस का कोचिंग करियर?
पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी एरिक सिमंस को 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स का गेंदबाजी कोच और कंसल्टेंट नियुक्त किया गया था. वह सालों तक CSK का हिस्सा रहे. स्टीफन फ्लेमिंग की विदाई के बाद खबर आई कि एरिक सिमंस भी चेन्नई सुपर किंग्स को अलविदा कह चुके हैं और उनकी जगह मोहित शर्मा को नया गेंदबाजी कोच नियुक्त करने का फैसला किया गया है. जल्द ही आधिकारिक रूप से घोषणा हो जाएगी.
बता दें कि एरिक सिमंस ने साउथ अफ्रीका के लिए 23 वनडे मैचों में हिस्सा लिया और 33 विकेट झटके. इसके अलावा उन्होंने 123 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिनमें 330 विकेट झटके. 2002 में उन्हें साउथ अफ्रीका का हेड कोच नियुक्त किया गया था.
2010 से 2012 तक वह भारत के गेंदबाजी कोच भी रहे थे. इसके बाद उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ भी कोच के रूप में काम किया. साफ तौर पर, उन्हें गेंदबाजी कोच के रूप में काफी अनुभव है. इसका उदाहरण फैंस ने कई बार देखा है, जब CSK ने कमजोर गेंदबाजी लाइनअप के बावजूद IPL में अच्छा प्रदर्शन किया है. उनके फ्लेमिंग के साथ रिश्ते भी अच्छे हैं. इसी वजह से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड उन्हें अपने साथ जोड़ सकता है.
ये भी पढ़ें:- अजीत अगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर ने सिलेक्शन कमेटी को लेकर दिया बयान
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
11 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
22 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
26 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
46 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines