Stephen Fleming: स्टीफन फ्लेमिंग ने कुछ हफ्तों पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को अलविदा कह दिया था. वो 2008 से CSK के साथ जुड़े थे और IPL 2026 के बाद आखिर उनका यह सफर खत्म हो गया. सभी के मन में सवाल था कि चेन्नई को पांच बार IPL चैंपियन बनाने वाले दिग्गज कोच अब किस टीम की कमान संभालेंगे. इसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. न्यूजीलैंड का यह पूर्व बल्लेबाज अब इंग्लैंड टेस्ट टीम का हेड कोच बन सकता है.
स्टीफन फ्लेमिंग बनेंगे इंग्लैंड के हेड कोच?
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए हेड कोच बनेंगे. फ्लेमिंग ने रिचर्ड डॉसन और जॉनथन ट्रॉट को सिलेक्शन प्रक्रिया में पीछे छोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि दिसंबर 2026 से वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच का पद संभाल सकते हैं, तब तक मार्कस ट्रेस्कोथिक इंग्लैंड के कार्यवाहक हेड कोच की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- ईशान किशन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय विकेटकीपर
ब्रेंडन मैकुलम की लेंगे जगह
ब्रेंडन मैकुलम को मई 2022 में इंग्लैंड टेस्ट टीम का नया हेड कोच बनाया गया था. उनके नेतृत्व में टीम का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने टेस्ट टीम के हेड कोच पद से हटने का फैसला किया. इसके बाद से ही सभी की नजर इंग्लिश टीम के नए टेस्ट कोच पर है.
फ्लेमिंग के पास है कोचिंग का अनुभव
स्टीफन फ्लेमिंग न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. उन्होंने 2009 से IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के रूप में काम किया. उन्हें कोचिंग का सालों का अनुभव है. हालांकि, फ्लेमिंग ने कभी भी किसी इंटरनेशनल टीम के कोच के रूप में काम नहीं किया है. इतना अनुभव होने के बावजूद इंग्लैंड की टीम की कमान संभालना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी. वैसे भी पिछले कुछ समय में इंग्लैंड का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा है.
ये भी पढ़ें:- इरफान पठान का फूटा गुस्सा, अगरकर-गंभीर की सरेआम लगाई क्लास
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
16 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
34 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines