ईशान किशन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय विकेटकीपर

आईसीसी टी-20 रैंकिंग में ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है. ईशान भारत के लिए ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं.

Image Credit: X
1 / 6
Image Credit: X

ईशान किशन ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लिया था. उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया और भारत को 3-0 से सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई. ईशान ने अब आईसीसी टी-20 बैटिंग रैंकिंग में इतिहास रच दिया है. उनसे पहले भारत का कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज ऐसा कारनामा नहीं कर पाया था. Photo Source: X

विज्ञापन

ईशान किशन ने रचा इतिहास

ईशान किशन ने रचा इतिहास2 / 6

ईशान किशन आईसीसी टी-20 बैटिंग रैंकिंग में 900 से ज्यादा पॉइंट्स हासिल करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले ये कारनामा किसी ने भी नहीं किया था. ईशान ने आईसीसी रैंकिंग में इतिहास रचा है. Photo Source: X

विज्ञापन

ईशान निकले आगे

ईशान निकले आगे3 / 6

ईशान किशन से पहले 4 भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईसीसी टी-20 बैटिंग रैंकिग में 900 से ज्यादा पॉइंट्स हासिल किए हैं. लेकिन इनमें से कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं है. Photo Source: X

अभिषेक शर्मा को नुकसान

अभिषेक शर्मा को नुकसान4 / 6

विराट कोहली की टी-20 बैटिंग रैकिंग में बेस्ट पॉइंट 909 थे. जबकि सूर्यकुमार यादव के 912 बेस्ट पॉइंट हैं. इसके अलावा अभिषेक शर्मा भी टी-20 रैंकिंग में 931 पॉइंट हासिल कर चुके हैं. हालांकि फिलहाल वह नई रैंकिंग में तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन5 / 6

जिम्बाब्वे के खिलाफ ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 48.33 की औसत के साथ 145 रन बनाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 154 का रहा था. ईशान अब दलीप ट्रॉफी में नजर आएंगे. उन्हें ईस्ट जोन का कप्तान भी बनाया गया है. उनके पास टेस्ट टीम में वापसी करने का अच्छा मौका होगा. Photo Source: X

ऐसा रहा 3 मैच

ऐसा रहा 3 मैच6 / 6

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में ईशान ने 35 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा दूसरे मैच में उन्होंने 85 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस मैच में वह शतक से चूक गए थे. वहीं, आखिरी मैच में उन्होंने 29 रनों की पारी खेली थी. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन