IND W vs PAK W: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 में मुकाबला खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तानी टीम को भारत के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा. भारत ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी पाकिस्तान 55 रनों पर ही सिमट गई थी. पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन पर बात करते हुए कप्तान फातिमा सना ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हार की असली वजह पर बात की है.
फातिमा सना का बड़ा बयान
मैच के बाद फातिमा काफी निराश दिखीं. उन्होंने कहा कि हमारी बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई. इस वजह से हमें पूरी पारी में संघर्ष करना पड़ा. हमें पता था कि विकेट नया है. इसलिए हम इस मैच में बड़ा स्कोर बनाना चाहते थे. हालांकि हम मैच हार गए. हम मुकाबला जीतना चाहते थे और हमे इसकी जरूरत भी थी. इसलिए ये बात मायने नहीं रखती. उन्होंने आगे कहा कि हम आगे अच्छा क्रिकेट खेलेंगे और सेमीफाइनल में पहुंचने का प्रयास करेगे.
ये भी पढ़ें: IND W vs PAK W: टीम इंडिया की इन 3 गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान फेल
ऐसा है मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 18.1 ओवर में 55 रनों पर सिमट गई थी. पाकिस्तान की ओर से कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका और टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई. पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन मुनीबा अली ने बनाए थे. उन्होंने 15 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा शवाल जुल्फिकार ने 14 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा गुल फिरोजा बिना खाता खोले आउट हो गईं. वहीं, आयशा जफर ने 7 गेंदों में 2 रन बनाए थे. इसके अलावा कप्तान फातिमा सना भी 7 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हो गईं.
ये भी पढ़ें: IND W vs PAK W: हरमनप्रीत कौर ने नहीं मिलाया पाकिस्तानी कप्तान से हाथ
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 8.4 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. शेफाली वर्मा ने 12 और स्मृति मंधाना ने 9 रन बनाए थे. प्रतिका रावल 4 रन बनाकर आउट हो गई थीं. इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 18 गेंदों में 18 और दीप्ति शर्मा ने 14 गेंदों में 12 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत की जीत पक्की की.
भारत के गेंदबाजों ने भी इस मैच में दमखम दिखाया. श्री चरणी और प्रेमा रावत ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. दोनों गेंदबाजों को 3-3 सफलता मिली. इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट और शेफाली वर्मा ने 1 विकेट लिया.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines