Asia Cup 2025 के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, इस स्टार ऑलराउंडर की हुई वापसी

एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका ने टीम का ऐलान कर दिया है। 16 सदस्यों की टीम के साथ श्रीलंका उतरने वाला है। वानिंदु हसरंगा की आखिर वापसी हो रही है।

Asia Cup 2025, Srilanka Team

श्रीलंकाई टीम का ऐलान

Srilanka Announced Squad: एशिया कप 2025 के आयोजन में अब काफी कम समय रह गया है। टूर्नामेंट के लिए सभी का उत्साह बढ़ रहा है। टीम इंडिया, पाकिस्तान समेत अलग-अलग देशों ने अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान पहले ही कर दिया था। अब श्रीलंकाई टीम की भी घोषणा हो गई है। 16 सदस्यों को जगह मिली और स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा की आखिर वापसी हो चुकी है।

विज्ञापन

एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान

श्रीलंका ने 2025 के एशिया कप में अपनी छाप छोड़ने के लिए कमर कस ली है। वानिन्दु हसरंगा की टीम में वापसी हो गई है। चोट के चलते वो बाहर थे और उनके आने से टीम को स्थिरता प्रदान होगी। दुशमंथा चमीरा, नुवान तुषारा और मथीशा पथिराना गेंदबाजी अटैक संभालते हुए नजर आएंगे। कप्तान चरिथ असलंका पर सभी की नजर है। बल्लेबाजी का दारोमदार कुसल परेरा और कुसल मेंडिस पर होने वाला है।

विज्ञापन

एशिया कप के लिए श्रीलंकाई टीम: चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेल्लालागे, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना

श्रीलंका का एशिया कप के लिए शेड्यूल

एशिया कप 2025 में श्रीलंका का पहला मैच 13 सितंबर को होगा। वो ग्रुप B का हिस्सा हैं और उनकी भिड़ंत बांग्लादेश से होने वाली है। नीचे पूरा शेड्यूल उपलब्ध है:

विज्ञापन
दिनांकमैच स्थान
13 सितंबर 2025बांग्लादेश vs श्रीलंका, 5वां मैचशेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
15 सितंबर 2025श्रीलंका vs हांगकांग, 8वां मैचदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
18 सितंबर 2025श्रीलंका vs अफगानिस्तान, 11वां मैचशेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी

पिछले एशिया कप में बने थे फाइनल का हिस्सा

एशिया कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया और श्रीलंका की भिड़ंत देखने को मिली थी। इस मुकाबले में श्रीलंका बुरी तरह फेल हुआ। मात्र 50 रन पर टीम ऑल आउट हो गई। मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के आगे वो टिक नहीं पाए। जवाब में टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए जीत दर्ज की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ