Team India Schedule Update: भारतीय टीम अगस्त 2026 में श्रीलंका का दौरा करने जा रही है. दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाने वाला है. यह श्रृंखला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल के हिसाब से टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाली है. श्रीलंका क्रिकेट ने इस दौरे पर तीन T20I मैच कराने का भी प्रस्ताव दिया था लेकिन अब रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि BCCI ने इसे ठुकरा दिया है. श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से इनकार करने की वजह भी सामने आई है.
श्रीलंका ने रखा था T20I सीरीज का प्रस्ताव
श्रीलंका क्रिकेट ने BCCI के सामने दौरे को लंबा करने और T20I मैच कराने का प्रस्ताव दिया था. SLC बोर्ड को उम्मीद थी कि भारत के खेलने से आर्थिक रूप से काफी फायदा होगा. श्रीलंका दौरे के बाद भारत के अगले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले लगभग दो सप्ताह का अंतर है. इसी वजह से श्रीलंका क्रिकेट ने तीन मैचों की T20I सीरीज आयोजित कराने का विचार सामने रखा था.
ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार! दूसरे T20I में ऐसी हो सकती है भारत और आयरलैंड की प्लेइंग 11
भारत-श्रीलंका के बीच नहीं होगी T20I सीरीज!
स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने टीम इंडिया के व्यस्त शेड्यूल और खिलाड़ियों के वर्कलोड को देखते हुए प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. रिपोर्ट में कहा गया, ‘सूत्रों ने पुष्टि की है कि दोनों बोर्ड्स के बीच बातचीत के दौरान BCCI ने बता दिया कि वो प्रस्ताव के साथ आगे नहीं बढ़ पाएंगे. भारतीय बोर्ड ने भविष्य में ऐसी सीरीज आयोजित कराने की संभावना से इनकार नहीं किया है.’
कब होगी दो टेस्ट मैचों की सीरीज?
अभी के लिए भारतीय टीम सिर्फ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर फोकस के इरादे से श्रीलंका का दौरा करेगी. दोनों देशों के बीच 15 अगस्त से 27 अगस्त के बीच टेस्ट सीरीज का आयोजन करने का प्लान बनाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम और एक मैच SSC ग्राउंड में हो सकता है.
ये भी पढ़ें:- T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद 3 दिग्गज खिलाड़ियों का संन्यास, फैंस ने खड़े होकर दी भावुक विदाई
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines