टीम इंडिया नहीं खेलेगी इस देश के खिलाफ T20I सीरीज! BCCI ने ठुकराया क्रिकेट बोर्ड का प्रस्ताव, सामने आई वजह

Team India Schedule Update: भारतीय टीम का 2026 में शेड्यूल बहुत व्यस्त है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने BCCI के सामने T20I सीरीज का प्रस्ताव रखा, जिसे ठुकरा दिया गया है. इसके पीछे का कारण सामने आ गया है.

Team India Schedule Update

नहीं होगी ये T20I सीरीज? (Image: AI Generated/Edited)

Team India Schedule Update: भारतीय टीम अगस्त 2026 में श्रीलंका का दौरा करने जा रही है. दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाने वाला है. यह श्रृंखला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल के हिसाब से टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाली है. श्रीलंका क्रिकेट ने इस दौरे पर तीन T20I मैच कराने का भी प्रस्ताव दिया था लेकिन अब रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि BCCI ने इसे ठुकरा दिया है. श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से इनकार करने की वजह भी सामने आई है.

विज्ञापन

श्रीलंका ने रखा था T20I सीरीज का प्रस्ताव

श्रीलंका क्रिकेट ने BCCI के सामने दौरे को लंबा करने और T20I मैच कराने का प्रस्ताव दिया था. SLC बोर्ड को उम्मीद थी कि भारत के खेलने से आर्थिक रूप से काफी फायदा होगा. श्रीलंका दौरे के बाद भारत के अगले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले लगभग दो सप्ताह का अंतर है. इसी वजह से श्रीलंका क्रिकेट ने तीन मैचों की T20I सीरीज आयोजित कराने का विचार सामने रखा था.

विज्ञापन

भारत-श्रीलंका के बीच नहीं होगी T20I सीरीज!

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने टीम इंडिया के व्यस्त शेड्यूल और खिलाड़ियों के वर्कलोड को देखते हुए प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. रिपोर्ट में कहा गया, ‘सूत्रों ने पुष्टि की है कि दोनों बोर्ड्स के बीच बातचीत के दौरान BCCI ने बता दिया कि वो प्रस्ताव के साथ आगे नहीं बढ़ पाएंगे. भारतीय बोर्ड ने भविष्य में ऐसी सीरीज आयोजित कराने की संभावना से इनकार नहीं किया है.’

विज्ञापन

कब होगी दो टेस्ट मैचों की सीरीज?

अभी के लिए भारतीय टीम सिर्फ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर फोकस के इरादे से श्रीलंका का दौरा करेगी. दोनों देशों के बीच 15 अगस्त से 27 अगस्त के बीच टेस्ट सीरीज का आयोजन करने का प्लान बनाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम और एक मैच SSC ग्राउंड में हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ