IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गई। जिसमें अंतिम बॉल पर हैदराबाद ने जीत दर्ज की। मैच में चौके-छक्के की बरसात देखने को मिली, चहल की अच्छी गेंदबाजी का भी नजारा दिखा वहीं कुछ खराब फील्डिंग भी दिखी जिसने मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
फॉर्म में लौटे जोस बटलर
इस मैच में भले ही राजस्थान रॉयल्स को हार मिली लेकिन उनके लिए ओपनर जोस बटलर का फॉर्म में लौटना अच्छी खबर है। बटलर ने टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी की थी लेकिन बाद में वे पिछले 6 मैचों से कुछ खास नहीं कर पा रहे थे। लेकिन इस मैच में वे वापस फॉर्म में लौटे। उन्होंने 95 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर ले गए।
और पढ़िए – RR vs SRH: संदीप शर्मा की एक गलती ने पलट दिया मैच, अब्दुल समद ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर हैदराबाद को जिताया
चहल ने गेंद से बरपाया कहर
मैच में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने सबसे शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 विकेट झटके और अपनी टीम को जीत के बेहद करीब लेकर गए। हालांकि बाद में ग्लेन फिलिप्स और अब्दुल समद ने उनकी मेहनत खराब कर दी। चहल ने मैच में अनमोलप्रीत, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम और हेनरी क्लासेन का विकेट झटका।
और पढ़िए – GT vs LSG: करामाती राशिद खान….,बिजली की रफ्तार से दौड़े और पकड़ लिया कमाल का कैच, देखें वीडियो
ग्लेन फिलिप्स के छक्के, अब्दुल समद का शॉट समेत ये रहा टर्निंग प्वाइंट
इस रोमांचक मैच में संदीप शर्मा की अंतिम गेंद जो कि नो बॉल निकली वो सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इसके चलते हैदराबाद को एक फ्री हिट मिली जिसका अब्दुल समद ने फायदा उठाते हुए छक्का जड़ दिया। इसके अलावा 19वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी भी राजस्थान पर भारी पड़ी। फिलिप्स ने 19वें ओवर में लगातार तीन छक्के और एक चौका जड़ा। जिसके चलते मैच में हैदराबाद की टीम एक बार फिर से जिंदा हो गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
53 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines