Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
RR vs SRH: आईपीएल के एक रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने पहली बार 200 से अधिक का स्कोर चेज किया है। हैदराबाद के सामने 215 रनों का टारगेट था। आखिरी गेंद पर अब्दुल समद ने छक्का मारकर टीम को जिताया। इससे पहले संदीप शर्मा ने उन्हें आउट कर दिया था, लेकिन गेंद नो बॉल निकली। इसके बाद समद ने फ्री हिट में छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
हैदराबाद को आखिरी बॉल पर 5 रन चाहिए थे, तभी संदीप शर्मा ने 20वें ओवर की आखिरी बॉल नो फेंक दी। ऐसे में अब्दुल समय कैच होने के बाद भी आउट नहीं हुए। यहां अंपायर ने नो बॉल का इशारा दिया। अब टीम को एक बॉल पर चार रन बनाने थे, समद ने छक्का मारकर मैच को खत्म कर दिया।
WHAT. A. GAME 😱😱
Abdul Samad wins it for the @SunRisers as he hits a maximum off the final delivery. #SRH win by 4 wickets.
Scorecard – https://t.co/1EMWKvcgh9 #TATAIPL #RRvSRH #IPL2023 pic.twitter.com/yh0WVMEbOz
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2023
टारगेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत सधी रही। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बैटिंग करने उतरे अनमोलप्रीत सिंह और अभिषेक शर्मा ने मिलकर 5.5 ओवरों में 51 रनों की साझेदारी की। अभिषेक शर्मा ने सीजन का दूसरा अर्धशतक जमाया। यह उनके करियर का चौथा अर्धशतक है।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 214 रन बनाए। 215 रनों का टारगेट हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर शतक से चूक गए। वह 59 बॉल में 95 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार हुए। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। अगर बटलर शतक लगाते तो ये उनका छठा IPL शतक होता, इस सीजन वह 5 अर्धशतक लगा चुके हैं।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, मुरुगन अश्विन, संदीप शर्मा, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, मार्को जानसन, विवरांत शर्मा, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन।
न्यूज 24 पर पढ़ें स्पोर्ट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।