SRH vs RCB: बेंगलुरु के खिलाफ ईशान किशन का तांडव, चौथी लगातार फिफ्टी से लूटी महफिल
आरसीबी के खिलाफ खेले जा रहे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हिस्सा लेते हुए ईशान किशन ने गर्दा उड़ा दिया है. उन्होंने आरसीबी के गेंदबाजों की आज जमकर धुनाई की. ईशान की पारी अब चर्चा में है.

22 मई को आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर तहलका मचा दिया. उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से महफिल लूटी.
आरसीबी के खिलाफ खेली शानदार पारी
2 / 6नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान ने आरसीबी के गेंदबाजों की हवा निकाल दी. उन्होंने लगभग सभी गेंदबाजों के सामने खुलकर बल्लेबाजी की और हर तरफ रन बनाए. इससे पहले मैच में भी सीएसके के खिलाफ उन्होंने शानदार अर्धशतक जमाया था.
79 रनों का तूफान
3 / 6ईशान ने 45 गेंदों में 79 रनों की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 171.74 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. ये भी पढ़ें: ODI वर्ल्ड कप 2027 से बाहर होंगे रोहित शर्मा? ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं टीम इंडिया में उनकी जगह ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान
आरसीबी के खिलाफ लगातार चौथा अर्धशतक
4 / 6ईशान किशन आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा लगातार 50+स्कोर बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ लगातार 4 बार 50+ स्कोर बनाया है. इससे पहले डेविड वॉर्नर ने 7 बार लगातार 50+ स्कोर बनाया था.
क्लासेन ने भी ठोका अर्धशतक
5 / 6वॉर्नर और ईशान के अलावा केन विलियमसन भी 4 बार आरसीबी के खिलाफ ऐसा कारनामा कर चुके हैं. ईशान के अलावा इस मैच में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने भी इस मैच में अर्धशतक बनाया है.
शानदार फॉर्म में ईशान
6 / 6ईशान किशन ने इस सीजन 14 मैच की 14 पारियों में 43.76 की औसत के साथ 569 रन बनाए हैं. उन्होंने इस सीजन अब तक 6 अर्धशतक बनाए हैं. ईशान अब ऑरेंज कैप की लिस्ट में पांचवें स्थान पर आ गए हैं.