हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरा मैच हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है. ऑस्ट्रेलिया को अब काफी नुकसान हुआ है. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम की बादशाहत खत्म हो गई है. वहीं अफ्रीका ने बड़ा कारनामा किया है.

विज्ञापन
साउथ अफ्रीका बना नंबर-1 (Image: Instagram/proteasmencsa)

ICC Test Ranking: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म हो गई है. साउथ अफ्रीका ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है. पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी. इसके बाद दोनों मुकाबले अफ्रीका ने जीते. साउथ अफ्रीकी टीम ने केपटाउन के मैदान पर खेले गए तीसरे और निर्णायक टेस्ट मुकाबले को शानदार अंदाज में अंतिम दिन अपने नाम किया. सबसे बड़ी बात है कि टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को नंबर-1 की कुर्सी से साउथ अफ्रीका ने हटा दिया है. अफ्रीका अब नंबर-1 टेस्ट टीम बन गई है. 10 साल बाद टीम ने ये कारनामा किया है. कप्तान टेम्बा बावुमा का कमाल देखने को मिला है. उनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने टेस्ट में अच्छी सफलता हासिल की है.

ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका

लगातार दो टेस्ट मैचों में हार से ऑस्ट्रेलिया को बड़ा नुकसान हुआ है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया ने पहला स्थान गंवा दिया है. वहीं टेस्ट रैंकिंग में भी टीम की बादशाहत खत्म हो गई है. सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया 126 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर थी. हीं साउथ अफ्रीका 119 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर थी. अब आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी कर दी है. अफ्रीका अब कुल 124 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर आ गई है. ऑस्ट्रेलिया 122 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है. ऑस्ट्रेलियाई टीम जून 2024 से पहले नंबर पर थी. अब जाकर अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म की है.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: हैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें सेडन पार्क की पिच रिपोर्ट

विज्ञापन

किस नंबर पर है भारत?

आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भारतीय टीम 105 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है. वहीं 106 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ न्यूजीलैंड की टीम तीसरे नंबर पर है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच बहुत जल्द दो टेस्ट मैच खेले जाने वाले हैं. वहां पर बहुत कुछ दांव पर होगा. अगर भारत 2-0 से न्यूजीलैंड को हरा देता है तो फिर रैंकिंग में आगे चला जाएगा. वहीं न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल करती है तो वो ऑस्ट्रेलिया के करीब पहुंच जाएगी. टेस्ट रैंकिंग में पांचवें नंबर पर 102 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ इंग्लैंड है. इंग्लिश टीम भी ज्यादा दूर नहीं है. इसके बाद बांग्लादेश, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे का नंबर आता है. न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अब पहले नंबर पर पहुंच गई है. वहीं साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर है. दो टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी IN, संजू सैमसन OUT…न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola