Sourav Ganguly on Captaincy Controversy: साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार और उसके बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया का बुरा हाल। इन सभी विवादों के बाद टीम इंडिया के अंदर के माहौल पर भी सवाल उठने लगे थे। उसी दौरान छिड़ गया था कप्तानी विवाद जिसमें तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आमने-सामने हो गए थे। उस वक्त कई ऐसी चर्चाएं थीं कि विराट और सौरव के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। अब तकरीबन दो साल के बाद पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने खुद पूरा राज खोल दिया है।
सौरव गांगुली ने खोला राज
कोलकाता टीवी के साथ बात करते हुए दादा ने पूरे मामले का सच बताया है। उन्होंने कहा कि,’रोहित शर्मा इच्छुक नहीं थे। लेकिन चीजें इस स्टेज पर पहुंच गई थीं कि, मैंने उन्हें फोर्स किया कि आपको हां कहना होगा। अगर आप हां नहीं कहोगे तो मैं घोषणा कर दूंगा। क्योंकि वह एक शानदार कप्तान हैं। और जब विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ी थी वह एक बेस्ट ऑप्शन थे जो टीम इंडिया को लीड कर सकेत थे। मुझे इससे कोई आश्चर्य नहीं था जो मैं देख पा रहा था।’
यह भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए ‘गुड न्यूज’, ऋषभ पंत की कमबैक करने की तारीख पर आया बड़ा अपडेट
क्या था पूरा मामला?
दरअसल विराट कोहली ने पहले आईपीएल टीम आरसीबी और फिर टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद रोहित शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। साउथ अफ्रीका दौरे से पहले इसको लेकर विवाद हुआ और कोहली ने साफतौर पर मीडिया में आके बोला कि मुझसे किसी ने कुछ नहीं पूछा। पर गांगुली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि, जब विराट ने टी20 की कप्तानी छोड़ी तो उनको समझाया गया था। यहां से यह विवाद शुरू हुआ। फिर रोहित शर्मा को वनडे टीम का भी कप्तान घोषित कर दिया गया था। हालांकि, रोहित इस दौरे पर चोट के कारण नहीं गए और राहुल ने कमान संभाली थी।
यह भी पढ़ें:- ‘शुभमन गिल की सारा तेंदुलकर से होगी शादी’! क्रिकेटर के इंटरव्यू Video ने मचा दी हलचल
पर विराट ने टेस्ट सीरीज के बाद टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी थी। वनडे सीरीज में वह राहुल की कप्तानी में खेलते नजर आए थे। यह वही दौर था जब राहुल द्रविड़ का भी कार्यकाल बतौर कोच शुरू हुआ था। इसके बाद विराट के कुछ ऐसे बयान भी आए थे जिसमें वह बोले कि वह वनडे और टेस्ट में कप्तानी करना चाहते थे। लेकिन टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद उनके पास से तीनों फॉर्मेट की कप्तानी चली गई थी। तब से अब तक रोहित शर्मा टीम के नियमित कप्तान बना दिए गए। गौरतलब है कि रोहित के पास पांच आईपीएल ट्रॉफी, विराट की गैरमौजूदगी में एशिया कप 2018 की जैसे लाभ मौजूद थे। इसी कारण वह कप्तानी के लिए बेहतर ऑप्शन दिखे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
52 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines