सौरव गांगुली ने फिर की मोहम्मद शमी के लिए 'बैटिंग', कहा- 'मुझे समझ नहीं आता…'

Sourav Ganguly on Mohammed Shami: डोमेस्टिक क्रिकेट में मोहम्मद शमी का हाल का प्रदर्शन किसी से छिपा नहीं है. उनकी फिटनेस और परफॉर्मेंस ने हर किसी को अपना कायल बना लिया है. लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया में उनका सिलेक्शन न होना समझ से परे है. भारतीय दिग्गज सौरव गांगुली ने एक बार फिर शमी को सिलेक्ट न करने पर सवाल उठाए हैं.

Mohammed Shami Sourav ganguly

शमी के सपोर्ट में खड़े हुए गांगुली

Sourav Ganguly on Mohammed Shami: तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी भले ही अभी टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं हैं, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका जलवा हर बार देखने को मिल रहा है. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में अपने पिछले 3 मैचों में 11 विकेट लिए हैं. हाल ही में शमी पुडुचेरी के खिलाफ 3/34 और हरियाणा के खिलाफ 4/34 लेने में सफल हुए हैं, इससे पहले उन्होंने सर्विसेज के खिलाफ 4/13 का शानदार प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में चमके शमी

इंडियन नेशनल क्रिकेट टीम से बाहर होने के बावजूद शमी घरेलू टूर्नामेंट्स में हमेशा ये साबित कर रहे हैं, टीम इंडिया को उनकी जरूरत है. रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके सामने विपक्षी बल्लेबाज टिक नहीं पा रहा है. ऐसे में इंटरनेशनल मैचों के लिए उनका सिलेक्शन न होना सवालों के घेरे में है.

विज्ञापन

सौरव गांगुली ने उठाए सवाल

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने नेशनल टीम से शमी को बाहर रखने पर सवाल उठाए हैं. इस सिचुएशन ने शमी और सिलेक्टर्स के चेयरमैन अजीत अगरकर के बीच टेंशन को उजागर किया है, जिसमें तेज गेंदबाज ने कम्यूनिकेशन की कमी को लेकर चिंता जाहिर की. गांगुली ने एक प्रोग्राम के दौरान कहा, ‘मुझे यकीन है कि सिलेक्टर्स देख रहे होंगे. मुझे यकीन है कि मोहम्मद शामी और चयनकर्ताओं के बीच बातचीत हो रही होगी; मुझे नहीं पता. लेकिन अगर आप मुझसे पूछें, फिटनेस और स्किल के मामले में, ये वही मोहम्मद शमी हैं जिन्हें हम जानते हैं. इसलिए मुझे सच में कोई वजह नहीं दिखती कि वो टेस्ट मैच, वनडे और टी20 क्रिकेट में भारत के लिए खेलना क्यों नहीं जारी रख सकते, क्योंकि स्किल बहुत बड़ा है.’

विज्ञापन

इंजरी बनी थी विलेन

शमी का इंटरनेशनल करियर आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के बाद उनकी टखने की सर्जरी के बाद उथल-पुथल का सामना कर रहा है. उनकी रिकवरी को बाद में हुई इंजरी ने मुश्किल बना दिया. वो ऑस्ट्रेलिया में हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा नहीं बन सके, हालांकि उन्हें सिलेक्शन के लिए कंसीडर किया गया था. टीम इंडिया के लिए उनका आखिरी प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी में था, जहां उन्होंने 5 मैचों में 9 विकेट लिए थे.

टीम इंडिया को शमी की जरूरत

35 साल के मोहम्मद शमी का सिलेक्शन टीम इंडिया को मजबूती दे सकता है. वो जसप्रीत बुमराह की जिम्मेदारियों का बोझ थोड़ा हल्का कर सकते हैं. साथ ही फास्ट पिचेज पर मोहम्मद सिराज को भी एकसाथ शामिल करना बेहतर फैसला हो सकता है. जिससे विरोधी टीम पर हावी हुआ जा सके. खासकर हाल ही मेंस टेस्ट क्रिकेट में जो भारतीय टीम का बुरा हाल हुआ है, उसे देखते हुए शमी के बारे में विचार करना और भी जरूरी हो गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ