AUS vs ENG: एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का हुआ ऐलान, स्मिथ नहीं ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी

Australia Announced Squad: तीसरे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने पिछले दो मैचों में जीत दर्ज की है और वो अब तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेंगे. स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी दो मैच जीते हैं लेकिन अब अगले मुकाबले में वो कप्तान नहीं होंगे.

Australia Announced Squad

ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड का ऐलान

Australia Announced Squad: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा मैच 17 दिसंबर 2025 को होने वाला है. बड़े मुकाबले से एक हफ्ते पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पिछले दो मैच अपने नाम किए. अब तीसरे मुकाबले में वो नहीं, बल्कि पैट कमिंस कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. कमिंस चोट से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और एडिलेड में होने वाला तीसरा एशेज टेस्ट खेलेंगे.

विज्ञापन

एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के लिए पैट कमिंस को कप्तान बना दिया है. शुरुआती दो मुकाबले मिस करने के बाद आखिर कमिंस टीम में अपनी जगह बना चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है और उस्मान ख्वाजा को भी जगह मिली है, जिन्होंने पिछला मैच कमर में चोट के कारण मिस किया था. कमिंस की गैरमौजूदगी में भी ऑस्ट्रेलिया ने तगड़ा प्रदर्शन किया और शुरुआती दो एशेज टेस्ट जीते.

विज्ञापन

तीसरे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर.

ये भी पढ़ें:- 59 रन, 1 विकेट… हार्दिक पांड्या ने कमबैक पर तबाही मचाने के बाद दिया इमोशनल बयान, कहा- मेरे लिए देश…

विज्ञापन

पैट कमिंस की वापसी पर क्या बोले कोच?

पैट कमिंस के रिटर्न से ऑस्ट्रेलिया की टीम और मजबूत नजर आ रही है. कंगारू टीम के हेड कोच ने कहा, ‘हमें लगता है कि वो पूरी तरह से तैयार हैं. वो पहले से तैयार थे और उनके ब्रिस्बेन में खेलने पर चर्चा भी हुई थी. हमने फ्यूचर को ध्यान में रखा. अब वो एडिलेड में मिलने वाली चुनौतियों के लिए पूरी तरह रेडी हैं. हमने लगता है कि नेट्स में अभ्यास से वो तैयार हो चुके हैं.’

6 महीने बाद वापसी करेंगे कमिंस

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पैट कमिंस को अपनी कमर में दर्द महसूस हुआ. जुलाई में हुए तीसरे टेस्ट के बाद वो क्रिकेट से दूर हो गए. अब जाकर ऑफिशियल तौर पर उनकी टीम में वापसी हो रही है. देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया को उनकी कमी महसूस नहीं हुई है. अब वो टीम में अपने कमबैक को खास बनाना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ