IND vs SA: 'जस्सी जैसा कोई नहीं...', बुमराह ने तीनों फॉर्मेट में अनोखा ‘शतक’ पूरा कर रच डाला इतिहास

Jasprit Bumrah Made History: जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के सबसे अहम गेंदबाज हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. वो तीनों फॉर्मेट में 100 से अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन चुके हैं.

Jasprit Bumrah Made History

बुमराह ने रच डाला इतिहास

Jasprit Bumrah Made History: भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टी20 मैच में 101 रन से करारी हार थमाई. भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला और जसप्रीत बुमराह ने 2 बड़े विकेट अपने नाम किए. टीम इंडिया की जीत में उनका अहम किरदार रहा था. इसी के साथ वो टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 100 विकेट लेने बल्लेबाज बन चुके हैं. इसी के साथ उन्होंने अनोखा शतक पूरा कर लिया है. उन्होंने फैंस को ये बोलने पर मजबूर कर दिया कि ‘जस्सी जैसा कोई नहीं है.’

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

जसप्रीत बुमराह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में 100 से ज्यादा विकेट झटक चुके थे. टी20 में उनके नाम 99 विकेट थे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में उनके पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका था. उन्होंने इसका फायदा उठाया और साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाकर इतिहास रच दिया. उन्होंने टी20 क्रिकेट में 100 से ज्यादा विकेट झटके और वो अर्शदीप सिंह के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए.

विज्ञापन

बुमराह ने तीनों फॉर्मेट में बनाया ‘शतक’

टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 100 विकेट अपने नाम करते ही जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड कर लिया है. वो पहले भारतीय गेंदबाज बन चुके हैं, जिसने टेस्ट, वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय (तीनों फॉर्मेट) में 100 विकेट झटके हैं. टेस्ट में उनके नाम 234, वनडे में 149 और T20I में 101 विकेट हैं. नीचे उनके पूरे रिकॉर्ड दिए गए हैं:

विज्ञापन
प्रारूप मैच विकेट इकोनॉमी स्ट्राइक रेट 5 विकेट हॉल
टेस्ट 522342.7742.816
वनडे 891494.5930.72
T20I811016.3516.90

जसप्रीत ने साउथ अफ्रीका के सबसे घातक बल्लेबाज को किया आउट

भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ 101 रन की जीत में जसप्रीत बुमराह का काफी अहम किरदार था. उन्होंने मौजूदा समय में साउथ अफ्रीका के सबसे घातक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट अपने नाम किया. पारी के सातवें ओवर में बुमराह की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव को कैच थमा बैठे. बुमराह ने इसके अलावा केशव महाराज का विकेट भी अपने नाम किया. उम्मीद है कि टी20 सीरीज के अगले 4 मैचों में भी जस्सी इसी तरह से परफॉर्म करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ