हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: सोनल दिनुशा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रूट को छोड़ दिया पीछे

IND vs SL: भारत के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी सोनल दिनुशा ने कमाल कर दिया. उन्होंने इस सीरीज में कुल 3 शतक लगाए. दूसरे मैच में उन्होंने दोंनों ही पारियों में शतक जमाया. इस सीरीज में उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन
सोनल दिनुशा भारत के खिलाफ दूसरे मैच में/ Image Source: Screengrab/ sony

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला गया. इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने दोनों ही पारियों में शतक बनाया और इस सीरीज में उन्होंने कुल 3 शतक बनाए. दिनुशा की शानदार पारी ने श्रीलंका की लाज भी बचाई और दूसरा मुकाबला ड्रॉ करा दिया. उन्होंने इस मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया और जो रूट के कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया.

सोनल दिनुशा ने रच दिया इतिहास

सोनल दिनुशा एक टेस्ट सीरीज में स्पिन के खिलाफ स्वीप शॉट खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. खास बात ये है कि वह एक बार भी आउट भी नहीं हुए. उन्होंने इस सीरीज में 173 रन स्वीप शॉट के जरिए बनाए. इससे पहले ये रिकॉर्ड जो रूट के नाम था, जिन्होंने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ 160 रन स्पिन के खिलाफ स्विप शॉट खेलकर बनाए थे. लेकिन अब ये कीर्तिमान सोनल अपने नाम कर चुके हैं.

इस लिस्ट में तीसरा नाम इंग्लैंड के बेन डकेट का है. उन्होंने साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्विप शॉट के जरिए 112 रन बटोरे थे. वहीं, चौथे नंबर पर जो रूट ही हैं. उन्होंने साल 2021 में भारत के खिलाफ 106 रन बनाए थे. इसके अलावा यूनिस खान पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने साल 2014 में 103 रन बनाए थे. मिस्बाह उल हक 103 रनों के साथ लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. जो रूट सातवें स्थान पर भी मौजूद हैं. उन्होंने साल 2016 में भारत के खिलाफ 101 रन स्विप शॉट के जरिए हासिल किए थे. वहीं, आठवें नंबर पर बेन डकेट का नाम फिर से है, जिन्होंने साल 2024 में भारत के खिलाफ 101 रन बनाए थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: ध्रुव जुरेल का गजब कैच देख हैरान रह गया बल्लेबाज

टेस्ट सीरीज में स्पिन के खिलाफ स्वीप शॉट खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

173 – सोनल दिनुशा बनाम भारत (श्रीलंका में, 2026) – बिना आउट हुए
160 – जो रूट बनाम श्रीलंका (श्रीलंका में, 2021) – 1 बार आउट हुए
112 – बेन डकेट बनाम पाकिस्तान (पाकिस्तान में, 2022) – 2 बार आउट हुए
106 – जो रूट बनाम भारत (भारत में, 2021) – 1 बार आउट हुए
103 – यूनिस खान बनाम ऑस्ट्रेलिया (यूएई में, 2014) – बिना आउट हुए
103 – मिस्बाह-उल-हक बनाम इंग्लैंड (यूएई में, 2015) – बिना आउट हुए
101 – जो रूट बनाम भारत (भारत में, 2016) – तीन बार आउट हुए
101 – बेन डकेट बनाम भारत (भारत में, 2024) – बिना आउट हुए

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सोनल दिनुशा ने सीरीज में तीसरा शतक जड़कर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola