Smriti Mandhana: वुमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने जीत के साथ शानदार शुरुआत की है. पहले मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से मात दी. टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाईं. उन्होंने 10 गेंदों पर 19 रन बनाए. हालांकि उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो अब इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. थाईलैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने ये बड़ा कारनामा किया.
स्मृति मंधाना का बड़ा रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना को सूजी बेट्स को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 4 रन की जरूरत थी. उन्होंने फनिता माया की गेंद पर शानदार चौका लगाकर बेट्स को पीछे छोड़ दिया. स्मृति के इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,756 रन हो गए हैं. मंधाना के आगे अब सिर्फ भारतीय दिग्गज मिताली राज हैं. बहुत जल्द मिताली के रिकॉर्ड को भी मंधाना तोड़ देंगी. मिताली अब उनसे ज्यादा आगे नहीं हैं. मिताली के नाम 10868 रन दर्ज हैं और वो टॉप पर मौजूद हैं. उम्मीद के मुताबिक मंधाना आने वाले मैचों में मिताली से आगे चली जाएंगी. न्यूजीलैंड की बेट्स अब तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं. उनके बाद चार्लोट एडवर्ड्स और स्टेफनी टेलर का नंबर है.
ये भी पढ़ें: दीप्ति शर्मा का करिश्मा, वुमेंस T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बनी गेंदबाज
स्मृति मंधाना का शानदार करियर
स्मृति मंधाना का करियर अभी तक बेहतरीन रहा है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए खूब रन बनाए हैं. उनके नाम 9 टेस्ट मैचों में 788 रन दर्ज हैं. मंधाना ने 120 वनडे मैचों में 5411 रन बनाए हैं. वहीं 172 टी20 मैचों में उन्होंने 4557 रन ठोके हैं. मंधाना ने अब तक कुल 301 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उनके नाम 10756 रन हैं. आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी मंधाना संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं.
टीम इंडिया की जबरदस्त जीत
वुमेंस एशिया कप में टीम इंडिया की शानदार शुरुआत हुई है. थाईलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 159 रन बनाए. शेफाली वर्मा ने 36 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली. उनके अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. एक वक्त लगा था कि भारतीय टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करेगी लेकिन शेफाली के अलावा अन्य बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन देखने को मिला. भारतीय गेंदबाजों ने जरूर प्रभावित किया. थाईलैंड की टीम 65 रन ही बना पाई. नंदनी और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें: शेर-ए-पंजाब T20 लीग के पहले मैच में अभिषेक शर्मा का तूफानी अर्धशतक, टीम इंडिया के लिए राहत की सांस
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
42 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
44 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
59 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines