Case Filed Against Palash Muchhal: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पूर्व मंगेतर पलाश मुच्छल कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. स्मृति और पलाश सालों से रिलेशनशिप में थे लेकिन शादी से पहले कुछ विवादों के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला किया. अब पलाश पर स्मृति के बचपन के दोस्त विज्ञान माने ने FIR दर्ज की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, माने ने पलाश पर जाति आधारित अपशब्दों का उपयोग करने के आरोप में शिकायत की है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पलाश मुच्छल के खिलाफ FIR दर्ज
टीवी9 मराठी की रिपोर्ट के मुताबिक सांगली शहर की पुलिस ने पलाश मुच्छल पर ST/SC अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. इसके अलावा उन पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने विज्ञान माने की इस शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि 22 नवंबर को सांगली-आष्टा रोड पर एक टोल प्लाजा के पास दोनों के बीच बहस हुई थी. माने ने आरोप लगाया है कि पलाश ने उनके खिलाफ जाति को लेकर गलत शब्दों का उपयोग किया.
पुलिस की शुरुआती जांच से यह संकेत मिल रहे हैं कि पलाश-माने के बीच यह मामला पैसों की लेनदेन से जुड़ा हो सकता है. दरअसल, विज्ञान ने एक फिल्म के लिए पलाश को लगभग 25 लाख रुपये दिए थे. माने ने बताया था कि 6 महीने में फिल्म तैयार होनी थी लेकिन इस पर काम नहीं हुआ और उन्हें पैसे भी वापस नहीं मिले.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के तुरंत बाद टीम इंडिया में डेब्यू करेंगे ये 5 धाकड़ खिलाड़ी! सिलेक्टर्स दे सकते हैं इन सीरीज में मौका
स्मृति-पलाश की टूट गई शादी
नवंबर 2025 में स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी होने वाली थी. सोशल मीडिया पर दोनों ने पोस्ट डालकर इस बारे में जानकारी दी थी. हालांकि, अचानक स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई और शादी को रद्द कर दिया गया. बाद में खबर आई कि दोनों अलग हो गए हैं. इसके अलावा पलाश के स्मृति को धोखा देने की अफवाहें भी सामने आई थीं लेकिन इस पर अभी तक दोनों में से किसी ने खुलकर बात नहीं की है. बता दें पलाश एक संगीतकार और फिल्म डायरेक्टर हैं.
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 min agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines