IPL 2026 में ये 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच सकते हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, क्रिस गेल को पछाड़ने का सुनहरा मौका

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में कई सारे बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं. अभी यह सीजन बाकी है और सूर्यवंशी कुछ अन्य कीर्तिमान भी अपने नाम कर सकते हैं. आइए उन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं, जो वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं.

Chris Gayle Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. वो ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं और राजस्थान रॉयल्स के लिए मैच विनर साबित हुए हैं. वैभव ने इस सीजन कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. 15 साल का ये स्टार खिलाड़ी IPL 2026 के मौजूदा सीजन में कुछ और कीर्तिमान भी स्थापित कर सकता है. आइए उन 5 रिकॉर्ड के बारे में बात करते हैं, जो वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में तोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ने का मौका

अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ने का मौका2 / 6

अभिषेक शर्मा के पास मौजूदा समय में IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है. उन्होंने IPL 2024 में 42 छक्के जड़े थे. वैभव सूर्यवंशी अब तक मौजूदा सीजन में 37 छक्के जड़ चुके हैं. अभिषेक का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें सिर्फ 6 छक्कों की जरूरत है.

विज्ञापन

एक सीजन में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

एक सीजन में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज3 / 6

ऋषभ पंत एक IPL सीजन में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2018 में 20 साल की उम्र में 500 रन का आंकड़ा पार किया था. वैभव सूर्यवंशी अभी मात्र 15 साल के हैं और IPL 2026 में 404 रन बना चुके हैं. सिर्फ 96 रन बनाते ही वो इतिहास रच देंगे.

क्रिस गेल का 175 रन का रिकॉर्ड

क्रिस गेल का 175 रन का रिकॉर्ड4 / 6

क्रिस गेल के नाम IPL इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 2013 में PWI के खिलाफ 175 रन जड़े थे. अब तक ये रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है और वैभव सूर्यवंशी ने गेल को पीछे छोड़ने की इच्छा जताई है. वैभव IPL 2026 में पहले ही एक शतक जड़ चुके हैं और अब वो गेल को भी पछाड़ने की कोशिश कर सकते हैं.

विज्ञापन

वैभव के पास एक सीजन में 50 छक्के जड़ने का मौका

वैभव के पास एक सीजन में 50 छक्के जड़ने का मौका5 / 6

अब तक IPL इतिहास में किसी भी भारतीय ने एक सीजन में 50 छक्के नहीं जड़े हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 10 मैचों में 37 छक्के लगा दिए हैं. सूर्यवंशी मैच दर मैच रिकॉर्ड बना रहे हैं और आने वाले मैचों में वो 50 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय भी बन सकते हैं.

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के6 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक टी20 क्रिकेट में कुल 99 छक्के जड़े हैं. कीरोन पोलार्ड के नाम टी20 में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है. वैभव सूर्यवंशी अब मात्र एक छक्का लगाकर पोलार्ड से आगे निकल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन