IPL 2026 के तुरंत बाद टीम इंडिया में डेब्यू करेंगे ये 5 धाकड़ खिलाड़ी! सिलेक्टर्स दे सकते हैं इन सीरीज में मौका

Players Can Debut for Team India: IPL 2026 में कुछ युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सिलेक्टर्स का ध्यान खींच रहे हैं. उन्हें इस सीजन के समापन के तुरंत बाद भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

rajat patidar Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6

Players Can Debut for Team India: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्त होने वाला है. उनकी भिड़ंत इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमों से होगी. हालांकि, टीम इंडिया IPL के तुरंत बाद अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. इन सीरीज में कुछ युवा प्लेयर्स को मौका दिया जा सकता है. आइए ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो IPL 2026 के तुरंत बाद टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी2 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में घरेलू क्रिकेट में काफी प्रभावित किया और अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी रनों की बारिश की. IPL के मौजूदा सीजन में भी 15 साल का ये खिलाड़ी खूब रन बना रहा है. IPL 2026 के बाद उन्हें टीम इंडिया की आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार3 / 6

रजत पाटीदार ने भारत के लिए टेस्ट और वनडे मैच खेले हैं. अब तक उन्हें टी20 में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. IPL 2026 में रजत ने मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए खूब रन बनाए हैं. पाटीदार की आक्रमक बल्लेबाजी चर्चा का विषय रही है. IPL के बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को आराम दिया जा सकता है. ऐसे में रजत भारतीय टी20 टीम में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज4 / 6

अंशुल कंबोज ने घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावित किया है और अभी वो IPL में 10 मैच खेलकर 17 विकेट झटकने में सफल हुए हैं. वो अपनी स्विंग गेंदबाजी के कारण चर्चा में बने हुए हैं. उन्हें आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में टी20 डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

प्रभसिमरन सिंह

प्रभसिमरन सिंह5 / 6

प्रभसिमरन सिंह ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. वो पिछले 2-3 सीजन से इसी तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं. अगर कोई क्रिकेटर लगातार रन बना रहा है, तो उसे टीम इंडिया में जगह जरूर मिलनी चाहिए. चयनकर्ता उन्हें आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय स्क्वाड में शामिल कर सकते हैं.

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव6 / 6

प्रिंस यादव ने IPL 2026 में न सिर्फ अपनी गति से प्रभावित किया है, बल्कि वो बेहद किफायती रहे हैं. प्रिंस ने बड़े-बड़े बल्लेबाजों के खिलाफ अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया है. सिलेक्टर्स उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका दे सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन